Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम में मछुआरों के लिए बनेंगे 95 वेदव्यास आवास

कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले में मछुआरों के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 95 वेदव्यास आवास बनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 05:24 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम में मछुआरों के लिए बनेंगे 95 वेदव्यास आवास
पूर्वी सिंहभूम में मछुआरों के लिए बनेंगे 95 वेदव्यास आवास

जेएनएन, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले में मछुआरों के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 95 वेदव्यास आवास बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित वेदव्यास आवास योजना के तहत गरीब एवं कच्चे मकान वाले सक्रिय मछुआरों को बेहतर पक्का आवास उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। इसके तहत राज्य वैसे मछुआरे जिनके पास पक्का आवास नहीं है उन्हें पक्का मकान देना है। इस योजना की लागत प्रति आवास एक लाख बीस हजार रुपये है।

loksabha election banner

जिला मत्स्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में वर्ष 2016-17 में 55 आवास और 2017-18 के लिए 105 आवास के निर्माण का लक्ष्य था। वहीं इस वित्तीय वर्ष के लिए 95 इकाई लक्ष्य निर्धारित है। मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016-17 और 2017-18 के तहत लक्षित इकाइयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

वर्ष 1917-18 में आवास बनाने का लक्ष्य 105 था वही 300 से अधिक मछुआरों की ओर से इसके लिए आवेदन दिए गए थे। सासद विद्युत वरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू की मौजूदगी में उपायुक्त अमित कुमार ने बैठक कर सूची को अंतिम रूप दिया था। पूर्वी सिंहभूम के चार विधानसभा क्षेत्र, यानी पोटका, घाटशिला, बहरागोड़ा व जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में रह रहे मछुआरों से वेदव्यास आवास योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के डोमजुड़ी, घाटशिला विस क्षेत्र के कालचीती, जुगसलाई विस क्षेत्र पटमदा बागुड़दा व पोटका विस क्षेत्र के पोटका के एक गाव में आवास बनाने तय किए गए थे। एक ही जगह पर सभी घरों का निर्माण कराया जाए ताकि मछुआरों को सहूलियत हो। बहरागोड़ा के डोमजुड़ी गाव में सबसे अधिक 22 आवास बनाने पर सहमति बनी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.