टाटा स्टील से 85 प्रतिशत कर्मचारी कंपनी से संतुष्ट Jamshedpur News
स्वतंत्र एजेंसी किनसेनट्रिक द्वारा 2019-20 में किए गए इम्प्लाई हैपिनेस इंगेजमेंट स्टडी में कंपनी को 85 फीसदी रेटिंग मिली है जबकि इंडियन स्टैंडर्ड का औसत 80 प्रतिशत है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा स्टील के 16 हजार कर्मचारी कंपनी से मिलने वाले वेतन सहित अन्य सुविधाओं से संतुष्ट हैं। इनमें 8500 कर्मचारी (66 फीसदी) जमशेदपुर प्लांट से है। स्वतंत्र एजेंसी किनसेनट्रिक द्वारा 2019-20 में किए गए इम्प्लाई हैपिनेस इंगेजमेंट स्टडी में इसका खुलासा हुआ है। कंपनी को 85 फीसदी रेटिंग मिली है जबकि इंडियन स्टैंडर्ड का औसत 80 प्रतिशत है।
टाटा स्टील प्रत्येक दो वर्ष में अपने ब्लू कॉलर कर्मचारियों के बीच 20 ङ्क्षबदुओं पर सर्वे कराती है। ताजा सर्वे मुख्यत: तीन ङ्क्षबदुओं, कहने (कर्मचारी कंपनी से संबधित सकारात्मक बातों को अपने दोस्त व परिवार से साझा करते हैं)। रूकना (कंपनी में अपने बेहतर भविष्य को देखते हुए यहां रूकना चाहते हैं)। प्रयास (कर्मचारी इतने अधिक प्रोत्साहित हैं कि कुछ भी नया काम करने के लिए प्रयास करते हैं) पर हुआ।
इस सर्वे में कर्मचारियों के वेतन, कंपनी से मिलने वाली सुविधाएं, सेफ्टी, इनोवेशन, कैरिअर डेवलपमेंट, इनोवेशन, कस्टमर फोकस, लर्निंग एंड डेवलपमेंट जैसे ङ्क्षबदुओं पर यह स्टडी की गई थी। इसमें जमशेदपुर प्लांट के 8500 कर्मचारियों ने सर्वे में हिस्सा लिया और वे कंपनी से मिलने वाली सुविधाओं से पूरी तरह से संतुष्ट बताया। पिछले वर्ष कंपनी का प्रदर्शन 78 फीसदी था जो दो वर्ष बाद बढ़कर 85 फीसदी हो गया है। मंगलवार को कंपनी प्रबंधन ने सर्वे से आई रिपोर्ट को टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व को वेबिनार के माध्यम से साझा किया।