Coronvirus Jamshedpur News Update : जमशेदपुर में फिर मिले 83 कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल
Coronvirus Jamshedpur News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जिले में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
जमशेदपुर, जेएनएन। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जिले में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। हालांकि, सकून की बात रही कि 19 कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए। कोरोना संक्रमण की पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
जिले में दो दिन में मिले 172 कोरोना पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते दो दिन में 172 कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार को 83 संक्रमित मिले। इसमें धालभूमगढ़ में एक ही परिवार के आठ लोग, जुगसलाई में एक ही परिवार के दो लोग, जिला सर्विलांस विभाग के एक कर्मचारी, पटमदा स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी, पटमदा के चार लोग, गोलमुरी पुलिस लाइन के दो जवान, सोनारी में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावे बागबेड़ा, मानगो, परसुडीह, डुमरिया, कदमा, बाराद्वारी, टेल्को, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो सहित अन्य क्षेत्र से भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3821 हो गई है।
300 संदिग्धों का लिया गया नमूना
रविवार को 300 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 48903 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 41057 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दो दिन में 144 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
एमजीएम, टीएमएच कोविड वार्ड से बीते दो दिन में 144 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। रविवार को 19 मरीजों की छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 2109 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।