Coronavirus Jamshedpur News Update : जमशेदपुर में फिर मिले 71 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2406; जाने ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 71 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें इंडियन रिजर्व बटालियन के आठ व सीआरपीएफ के दस जवान भी शामिल हैं।
जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को जिले में 71 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें मुसाबनी सीआरपीएफ कैंप 10 एवं इंडियन रिजर्व बटालियन(आरबी) के 8 जवान शामिल हैं।
इसके अलावा विष्टुपुर स्थित निजी लैब से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी होम क्वारंटाइन में हैं। वहीं, चाकुलिया में पांच, कदमा में दो, जुगसलाई में एक ही परिवार के तीन, यूसिल जादूगोड़ा के तीन सहित अन्य क्षेत्र से भी मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2406 हो गई है।
238 संदिग्धों के लिए गए नमूने
पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 238 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अब तक कुल 40277 का नमूना लिया जा चुका है।
100 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर लौटे घर
टाटा मुख्य अस्पताल सहित अन्य कोविड अस्पताल में भर्ती 100 संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने पर बुधवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 914 मटीज स्वस्थ हो चुके हैं।