Move to Jagran APP

छोटागोविंदपुर फ्लाईओवर के निर्माण में टूटेंगे 47 घर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में अन्ना चौक से हुडको डैम तक प्रस्तावित फ्लाई

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:46 PM (IST)
छोटागोविंदपुर फ्लाईओवर के निर्माण में टूटेंगे 47 घर
छोटागोविंदपुर फ्लाईओवर के निर्माण में टूटेंगे 47 घर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में अन्ना चौक से हुडको डैम तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण में 47 घर टूटेंगे। इनमें से छह घर सोनाहातु गांव में और छह घर छोटा गोविंदपुर पावर हाउस के नजदीक बने हैं। इसके अलावा, 35 घर फ्लाईओवर के नीचे आ रहे हैं। लेकिन, फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान इन घरों को भी हटाना पड़ेगा। रांची से आई रांची डिजाइन एंड कंसल्टेंसी की टीम अधूरा सर्वे करने के बाद वापस चली गई।

loksabha election banner

कंपनी पथ निर्माण विभाग की योजना शाखा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद तय होगा कि सर्वे को कैसे पूरा किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद ही इसका एलाइनमेंट और डिजाइन बनेगी। फिर टेंडर होगा। फ्लाईओवर का जहां तक सर्वे हुआ है, वहां तक की रिपोर्ट कंसल्टेंसी ने तैयार कर ली है। कंसल्टेंसी के इंजीनियरों ने गुरुवार से फ्लाईओवर का सर्वे शुरू किया था। सुंदरहातु से छोटा गोविंदपुर के पावर हाउस तक जब सर्वे की टीम पहुंची तो यहां हंगामा हुआ। पथ निर्माण विभाग के अनुसार यहां सरकारी जमीन पर छह अवैध मकान बने हुए हैं। इन घरों की महिलाओं ने सर्वे का काम नहीं करने दिया। इससे फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया अटक गई है।

जगह बदलने पर भी नहीं रुका विरोध : टेल्को को रांची-बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (33) से सीधे जोड़ने के लिए अन्ना चौक से स्वर्णरेखा के लुआबासा होकर चांदनी चौक तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इसी सड़क पर अन्ना चौक से हुडको डैम तक फ्लाईओवर का भी निर्माण होगा। 161 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस फ्लाईओवर के लिए पहले जो एलाइनमेंट तैयार हुआ था उसका काफी विरोध हुआ था। इसकी जद में 150 से अधिक इमारतें आ रही थीं। बाद में इसका एलाइनमेंट तब्दील करने पर रजामंदी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.