Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम के बंद 400 सरकारी स्कूलों में से खुलेंगे 20 फीसद Jamshedpur News

Education News. पूर्वी सिंहभूम जिला में बंद पड़े स्कूलों को खोलने की कवायद तेज हो गई है। बंद पड़े 480 स्कूलों में बीस फीसद फिर से खोला जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 11:18 AM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के बंद 400 सरकारी स्कूलों में से खुलेंगे 20 फीसद Jamshedpur News
पूर्वी सिंहभूम के बंद 400 सरकारी स्कूलों में से खुलेंगे 20 फीसद Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Education News पूर्वी सिंहभूम जिला में बंद पड़े स्कूलों को खोलने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा शिक्षा विभाग को कई निर्देश देने के बाद कयास तेज हो गए हैंं कि बंद पड़े 480 स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

loksabha election banner

पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन व बहरागोड़ा विधायक समीर महंती की बात मानें तो सभी विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत स्कूल ऐसे हैं, जिनका खुलना नितांत जरूरी है। हाल में जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के शिक्षा मंत्री से कई क्षेत्र के विधायकों ने मुलाकात की थी। बंद स्कूलों के मामले में चर्चा भी हो चुकी है। इसी के तहत विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की सूची बनाने में लगे हुए हैंं। यह सूची सीधे शिक्षा मंत्री को दी जाएगी। इसके बाद विभाग भी विधायकों से तालमेल कर सूची बनाएगा। 

सबसे ज्यादा स्कूल पोटका में हुए बंद

पूर्वी सिंहभूम जिला में सबसे ज्यादा स्कूल पोटका प्रखंड के बंद हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं। पोटका प्रखंड के बाद जमशेदपुर वन एवं टू अंचल में 91 स्कूल बंद हो चुके हैं। 

किस प्रखंड में कितने स्कूल हुए बंद

प्रखंड - बंद स्कूलों की संख्या

  • बहरागोड़ा -51
  • बोड़ाम - 08
  • चाकुलिया - 56
  • धालभूमगढ़ - 18
  • डुमरिया - 30
  • घाटशिला - 43
  • गुड़ाबांधा - 25
  • जमशेदपुर - 91
  • मुसाबनी - 40
  • पटमदा - 09
  • पोटका - 109

ये कहते विधायक

मेरे विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं। प्रारंभिक चरण में मेरे विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत स्कूल खोलने की आवश्यकता है। इसकी सूची बनाई जा रही है। 

- संजीव सरदार, विधायक, पोटका। 

आवश्यकतानुसार स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों की सूची बनवा रहा हूं। लॉकडाउन के बाद इस कार्य में और तेजी आएगी। प्रारंभिक चरण में 20 प्रतिशत स्कूल तो खुलने ही चाहिए। 

- समीर महंथी, विधायक, बहरागोड़ा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.