वन विभाग में है नौकरी का मौका, झारखंड में 400 वनपाल व 23 रेंजर की होगी बहाली
Job alert. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए मौका है। झारखंड में संविदा पर वनपाल और रेंजर की बहाली होनेवाली है।
जमशेदपुर, जासं। झारखंड में अब रेंजर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) व वनपाल (फारेस्टर) की संविदा पर बहाली होगी। झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार ने बताया कि झारखंड में 400 वनपाल व 23 रेंजर की संविदा पर जनवरी तक बहाली होगी। झारखंड में रेंजर व वनपाल की संविदा पर पहली बार बहाली होगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार चाईबासा के वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित वनरक्षियों से सीधा संवाद कर रहे थे। इस दौरान अपने बीच सबसे बड़े वन अधिकारी को पाकर वनरक्षियों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान वनरक्षियों ने पे स्केल की समस्या, सेवा संतुष्टि, प्रोन्नति आदि समस्याओं से पीसीसीएफ को अवगत कराया। उन्होंने कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल करने का निर्देश दिया जबकि कुछ समस्या का निराकरण के लिए उन्होंने कुछ बदलाव पूरा करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने वनरक्षियों, रेंजर स्पष्ट कहा कि किसी को कहीं भी किसी समस्या हो तो संबंधित अधिकारी से संपर्क करें, यदि समस्या का समाधान उस स्तर पर नहीं होता तो सीधा संपर्क करें। इस अवसर पर पीसीसीएफ संजय कुमार, आरसीसीएफ विश्वनाथ साह, डीएफओ डा. अभिषेक कुमार के अलावा चाईबासा, सरायकेला के वन प्रमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
जमशेदपुर वन प्रमंडल में 30 वनपाल का पद खाली
झारखंड में 400 वन पाल व 23 रेंजर की संविदा में बहाली होनी है। इसमें जमशेदपुर वन प्रमंडल में 30 वनपाल का पद खाली है। इस संबंध में जमशेदपुर के डीएफओ डा. अभिषेक कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में वनपाल की 30 पद खाली है।