Move to Jagran APP

इस साल झारखंड के कोल्हान से हज पर जाएंगे 353 आजमीन Jamshedpur News

Haj. इस साल कोल्हान से 353 आजमीन हज पर जाएंगे। जहां तक झारखंड की बात है तो पिछले साल के मुकाबले 46 आवेदन अधिक आए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 02:35 PM (IST)
इस साल झारखंड के कोल्हान से हज पर जाएंगे 353 आजमीन Jamshedpur News
इस साल झारखंड के कोल्हान से हज पर जाएंगे 353 आजमीन Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। इस साल कोल्हान से 353 आजमीन हज-ए-बैतुल्लाह के सफर पर जाएंगे। इनमें से सबसे ज्यादा 276 आजमीन पूर्वी सिंहभूम से जाएंगे और 42 आजमीन सरायकेला के हैं। सबसे कम 35 आजमीन पश्चिम सिंहभूम से हैं जिन्होंने हज पर जाने के लिए आवेदन भरा है। हज पर जाने के लिए आवेदन भरने की तारीख अब खत्म हो चुकी है। 

loksabha election banner

झारखंड में इस साल हज पर जाने के लिए 2280 आजमीन ने हज के लिए आवेदन किया है। जबकि, पिछले साल प्रदेश से 2234 आजमीन हज पर गए थे। इस तरह से, इस साल पिछले साल के मुकाबले 46 आवेदन अधिक आए हैं। इस साल जिन आजमीन ने हज के लिए आवेदन किया है, उनको इसकी पहली किस्त के तौर पर 81 हजार रुपये जमा करने होंगे। ये आजमीन किस्त का इंतजाम कर रहे हैं। केंद्रीय हज कमेटी का निर्देश मिलते ही ये लोग पहली किस्त जमा करना शुरू कर देंगे। 

रांची से जाएंगे सबसे ज्यादा 1630 आजमीन 

इनमें से 1630 लोग रांची एयरपोर्ट से हज पर जाएंगे। जबकि, कोलकाता एयरपोर्ट से 650 लोग हज पर जाएंगे। कोलकाता से हज पर जाने का किराया रांची के मुकाबला कम होता है। लेकिन, रांची से हज पर जाना ज्यादा सुविधाजनक है। इसीलिए, ज्यादा से ज्यादा लोग रांची से ही हज पर जाने के लिए तैयार हैं। 

2021 तक वैध पासपोर्ट तभी कर सकेंगे हज 

हज कमेटी ने जो निर्देश जारी किया है उसके अनुसार आजमीन के पास 20 जनवरी वर्ष 2021 तक की वैधता का पासपोर्ट होना चाहिए। जिनके पास 2021 तक की वैधता का पासपोर्ट नहीं होगा उसके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। प्रदेश हज कमेटी ने सभी आवेदनों की जांच शुरू कर दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.