Move to Jagran APP

टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में सात पदों पर 31 उम्मीदवार, श्याम सुंदर निर्विरोध

टाटा वर्कर्स यूनियन के आठ में से सात पदों पर 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 139 फील्ड मेंटनेंस इलेक्ट्रिकल क्रेन ग्रुप-2 से श्याम सुंदर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 12:30 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में सात पदों पर 31 उम्मीदवार, श्याम सुंदर निर्विरोध
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में सात पदों पर 31 उम्मीदवार, श्याम सुंदर निर्विरोध

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा वर्कर्स यूनियन के आठ में से सात पदों पर 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 139 फील्ड मेंटनेंस इलेक्ट्रिकल, क्रेन ग्रुप-2 से श्याम सुंदर गोप निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।  टाटा वर्कर्स यूनियन में 30 मार्च को आठ रिक्त पदों पर उपचुनाव होने वाला है।

loksabha election banner

सभी उम्मीदवारों ने दो सौ रुपये देकर दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा, लेकिन फील्ड मेंटनेंस इलेक्ट्रिकल, क्रेन ग्रुप से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। ऐसे में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। यूनियन कार्यालय में उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, कमेटी मेंबर पुष्कर, मनोज कुमार, मनोरंजन तिवारी व अंजनी पांडेय ने पहली बार कमेटी मेंबर बने श्याम सुंदर गोप को गुलदस्ता देकर जीत की बधाई दी। सभी उम्मीदवारों को दो सेट में आठ प्रस्तावक और आठ समर्थकों का हस्ताक्षर के साथ शनिवार को नामांकन पत्र जमा करना होगा। 

603 सदस्य करेंगे मतदान 

श्याम सुंदर के निर्विरोध होने के बाद अब उपचुनाव में 603 सदस्य मतदान करेंगे। इससे पहले मतदाता सूची की दावा आपत्ति में दस कर्मचारियों ने आवेदन दिया था। इसमें से आठ सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 132 के थे जबकि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र संख्या 130 में दिखाया गया था। वहीं, एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुका है जबकि एक सदस्य प्रमोशन पाकर आइएल-6 बन चुका है। वहीं, प्रोक्योरमेंट में बीके डिंडा के स्थान पर पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जबकि डिंडा अपने इस सीट से हमेशा  निर्विरोध निर्वाचित रहे थे। 

दो वर्ष पुराने सदस्य कर सकते हैं मतदान 

निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत वैसे सदस्य जो पिछले दो वर्षों से यूनियन के सदस्य हैं और उनका चंदा कट रहा है। वैसे सदस्य चुनाव में मतदान कर सकते हैं। 

कहां से कितने ने लिया नामांकन

निर्वाचन क्षेत्र      सीट         उम्मीदवार

ए-एफ ब्लास्ट फर्नेस  01         06

आयरन मेकिंग        01         06

प्रोक्योरमेंट            01         05

हॉट स्ट्रीप मिल       01         02

एलडी-2 एससी      01         05

इक्यूपमेंट मेंटनेंस    01         05

फील्ड मेंटनेंस इलेक्ट्रिकल 01    05

स्पेयर मैन्युफैक्चङ्क्षरग   01     निर्विरोध

श्रमायुक्त ने दिए जांच के आदेश

टाटा वर्कर्स यूनियन में 30 मार्च को होने वाले उपचुनाव को लेकर श्रमायुक्त राजीव अरुण कुमार ने उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि उपचुनाव पर रोक नहीं है। एलडी-2 के कमेटी मेंबर सुभाष का आरोप है कि यूनियन द्वारा कराया जा रहा उपचुनाव असंवैधानिक है और इस पर रोक लगाई जाए। इस संबंध में सुभाष ने श्रमायुक्त से शिकायत भी की थी। 

उपश्रमायुक्त करेंगे जांच

इस मामले में श्रमायुक्त ने उपश्रमायुक्त को जांच का आदेश तो दिया है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है। ऐसे में होने वाला चुनाव संवैधानिक होगा या असंवैधानिक, यह श्रमायुक्त राकेश प्रसाद की जांच पर ही निर्भर करेगा। यूनियन में इससे पहले भी दो बार उपचुनाव हुए हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया और निर्वाचन पदाधिकारी का चयन संविधान के अनुसार ही हुए हैं। जबकि इस बार अध्यक्ष ने खुद से निर्वाचन पदाधिकारी व चुनाव उप समिति के सदस्यों की प्रतिनियुक्ति  कर दिया है। इसके कारण ही विवाद उत्पन्न हो गया। इस मामले में  उपश्रमायुक्त द्वारा शिकायतकर्ता और यूनियन नेतृत्व को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.