Move to Jagran APP

शुक्रवार को मिले थे 15, शनिवार को 27 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान Jamshedpur News

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 27 पॉजि‍टिव केस मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 79 हो गई है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:07 PM (IST)
शुक्रवार को मिले थे 15, शनिवार को 27 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान Jamshedpur News
शुक्रवार को मिले थे 15, शनिवार को 27 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। एक दिन पूर्व शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे। वहीं शनिवार को 27 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान होने से सनसनी फैल गई। संक्रमित मिले 27 में 26 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है। कोरोना संक्रमण होने की पहचान होने पर सभी संक्रमितों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।  

loksabha election banner

दो थे होम क्‍वारंटाइन जबकि 25 सरकारी सेंटरों में थे क्‍वारंटाइन

शनिवार को मिले कुल 27 संक्रमितों में दो होम क्‍वारंटाइन थे। इनमें एक दाइगुट़टू व दूसरा जुगसलाई में अपने घर में होम क्‍वारंटाइन था। शेष 25 सरकारी सेंटरों में क्‍वारंटाइन किए गए थे। शनिवार को आई इन सबकी टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 27 पॉजि‍टिव केस मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 79 हो गई है। पॉजिटिव मिले लोगों में ज्‍यादातर की मुंबई की ट्रेवल हिस्ट्री है। दोपहर तक एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना जिला प्रशासन से मिली थी। संबंधित व्‍यक्ति को पूर्वी सिंहभूम जिले में आगमन पर संस्थागत क्वारंटाइन में रखते हुए स्वाब का सेंपल जांच के लिए लिया गया था। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया। 

शुक्रवार को मिले थे 15 पॉजिटिव 

पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को रिकार्ड 15 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे। ये सभी बारीडीह, बिरसानगर, बारीनगर, टेल्को के घोड़ाबांधा, बागबेड़ा, जवाहर नगर, मुसाबनी, जुगसलाई, सीतारामडेरा के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। सभी की ट्रैवल हिस्‍ट्री भी पाई गई थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मिले पॉजिटिव 20 से 26 मई के बीच महाराष्ट्र, गुड़गांव, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, रांची, बेंगलुरु, बिहार के बक्सर सहित अन्य प्रदेशों से लौटे थे। वहीं मुसाबनी में तीन मरीजों की पुष्टि शुक्रवार को हुई थी।

इसके अलावा बारीडीह के मरीज के संपर्क में कई लोगों के आने की बात कही जा रही थी। उसकी तलाश की जा रही है। कोल्हान में अब तक कुल मिलाकर 98 कोरोना पोजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के 15 व सरायकेला-खरसावा पांच मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.