Move to Jagran APP

tata steel: डब्ल्यूसीएम में 2640 कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन व इंक्रीमेंट का लाभ

टाटा स्टील में वल्र्ड क्लास मेंटीनेंस के तहत 2640 कर्मचारियों को नवंबर माह के वेतन के साथ इंक्रीमेंट या प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 03:23 PM (IST)
tata steel: डब्ल्यूसीएम में 2640 कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन व इंक्रीमेंट का लाभ
tata steel: डब्ल्यूसीएम में 2640 कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन व इंक्रीमेंट का लाभ

जमशेदपुर (जासं)। टाटा स्टील में वल्र्ड क्लास मेंटीनेंस (डब्ल्यूसीएम) के तहत 2640 कर्मचारियों को नवंबर माह के वेतन के साथ इंक्रीमेंट या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसमें फील्ड मेंटेनेंस में 1211 और मैकेनिकल मेंटीनेंस में 1429 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व ने 29 माह पुराने समझौते को अंतिम रूप दिया।

loksabha election banner

टाटा स्टील में 27 मई 2016 को कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच वल्र्ड क्लास मेंटीनेंस (डब्ल्यूसीएम) पर समझौता हुआ था। इसके तहत सभी विभागों के एरिया और फील्ड मेंटेनेंस में कार्यरत कर्मचारियों को एक सिस्टम के अंतर्गत लाया गया। तय हुआ था कि नए समझौते के बाद जो मैनपावर कम होंगे उसके बदले कर्मचारियों को बेसिक व डीए का तीन प्रतिशत इंक्रीमेंट या प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

लेकिन इसका लाभ तब तक कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जब तक सभी विभागों में समझौता क्रियान्वित न हो जाए। लेकिन विभागों में कम होने वाले मैनपावर को लेकर कमेटी मेंबरों के बीच लंबे समय से जिच कायम थी। सोमवार को रुके हुए तीन विभागों (कोक प्लांट, सिंटर प्लांट व हॉट स्ट्रीप मिल) के डब्ल्यूसीएम को फाइनल कर अंतिम रूप देकर प्रबंधन ने इसे स्वीकृति के लिए कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के पास भेजा है। हस्ताक्षर होते ही एस-1 से एस-17, वी-1 से वी-20, डी-1 से डी-12, एनएस-1 से एनएस-12, के-1 और  एसोसिएट ग्रेड के सभी कर्मचारियों को समझौते का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

हस्ताक्षर की अवधि से मिलेगा लाभ

वल्र्ड क्लास मेंटेनेंस समझौते के तहत जिन विभागों के कमेटी मेंबरों ने जिस तारीख में समझौते पर हस्ताक्षर किया था। कर्मचारियों को उस समय से इंक्रीमेंट या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। 

रिवाइज बेनीफिट पर ही लाभ

टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच पहली मई 2016 को री-ऑर्गेनाइजेशन बेनीफिट की दर को रिवाइज किया था। बढ़े हुए दर के आधार पर कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का पैसा एरियर के साथ मिलेगा। इंक्रीमेंट का पैसा कर्मचारियों के बेसिक में जुड़ेगा। 

एसोसिएट कल्चर को तीन माह बाद लाभ

टाटा स्टील में एसोसिएट कल्चर में कार्यरत कर्मचारियों को इंक्रीमेंट या प्रमोशन का लाभ तीन माह बाद मिलेगा। उससे पहले सभी विभागों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। साथ में यह भी तय हुआ कि जहां संख्या से अधिक कर्मचारी हैं उन्हें सरप्लस करने के बजाए एरिया या फील्ड मेंटेनेंस के कर्मचारियों को उनके विभागों में भेज दिया जाएगा। 

इन्होंने किया समझौता

प्रबंधन : वाइस प्रेसिडेंट (शेयर्ड सर्विसेज) अवनीश गुप्ता, सभी विभागों के चीफ व पीएसडी अधिकारी जीपी मिश्रा। 

यूनियन : अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय व महासचिव सतीश कुमार सिंह।

किस ग्रेड के कर्मचारियों को कितना लाभ

एस-1   295

एस-2   305

एस-3   315

एस-4    325

एस-5   340

एस-6   350

एस-7   355

एस-8   365

एस-9   370

एस-10  380

एस-11   390

एस-12   405

एस-13   420

एस-14   435

एस-15    450

एस-16   460

एस-17   490

वी-1   450

वी-2   460

वी-3   460

वी-4   470

वी-5   475

वी-6   485

वी-7   490

वी-8   495

वी-9    505

वी-10   510

वी-11   530

वी-12   530

वी-13   545

वी-14   560

वी-15   575

वी-16   590

वी-17   600

वी-18   615

वी-19   630

वी-20   645

डी-1   295

डी-2   305

डी-3   315

डी-4   340

डी-5   350

डी-6   390

डी-7   400

डी-8   420

डी-9   435

डी-10   440

डी-11   450

डी-12   455

एनएस-1   295

एनएस-2   330

एनएस-3   340

एसएन-4   380

एनएस-5   395

एनएस-6   410

एसएन-7   500

एनएस-8  515

एनएस-9  535

एनएस-10   550

एनएस-11   570

एनएस-12   595

के-1     390

जूनियर एसोसिएट  450

एसोसिएट         545

सीनियर एसोसिएट   590 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.