Coronavirus Jamshedpur News Update : जुगसलाई में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Coronavirus Jamshedpur News Update . पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 116 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें जुगसलाई के एक ही परिवार के 26 लोग शामिल हैं।
जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 116 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें जुगसलाई के एक ही परिवार के 26 लोग शामिल हैं। इसमें बच्चा से लेकर महिला, बुजुर्ग सभी शामिल है। उनके परिवार में कुल 40 लोग हैं। इसके अलावे जुगसलाई में एक और परिवार के कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिष्टुपुर में एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।
वहीं, गोलमुरी पुलिस लाइन के चार जवान, धालभूमगढ़ थाने के चार जवान, साकची में दो, हलुदबनी में दो, सोनारी, मानगो, साकची के चार, टेल्को, डिमना, कदमा, हरहरगुट्ट, जुगसलाई, कदमा, भालुबासा सहित अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2509 हो गई है।
150 संदिग्ध मरीजों का लिया गया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 150 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अब तक कुल 40470 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 35112 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
12 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
टाटा मुख्य अस्पताल सहित अन्य कोविड अस्पतालों में भर्ती 12 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर गुरुवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 927 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।