भारत बंद में घाटशिला से 241 की हुई गिरफ्तारी
संवाद सहयोगी, घाटशिला : पेट्रो पदार्थो में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस व अन्य दलों की ओर से भारत बंद का मिलाजुला असर देखा गया।
संवाद सहयोगी, घाटशिला : पेट्रो पदार्थो में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस व अन्य दलों की ओर से बुलाए गए आहूत भारत बंद का घाटशिला में मिला जुला असर देखने को मिला। बंद के दौरान शहर के अधिकांश दुकाने बंद रही। चौक चौराहों पर एक्का दुक्का दुकानें ही खुली मिली। बंद के समर्थन में सड़कों पर कांग्रेस, सीपीएम, एआइडीएसओ छात्र संगठन के प्रतिनिधि उतरे। सड़क पर उतरते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 12 बजे तक शहर में अधिकांश बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष करूणा महतो, सत्यजीत सीट, तापस चटर्जी के नेतृत्व में कई कांग्रेस के नेता बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे। घाटशिला थाना क्षेत्र से 68 बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मऊभंडार में सीपीएम नेता उत्पल विश्वास के नेतृत्व में बंद समर्थक सड़क पर उतरे। यहां टीओपी प्रभारी शिव बिहारी तिवारी ने छह बंद समर्थक को हिरासत में लिया। वहीं सोमवार की देर शाम सभी बंद समर्थकों को थाना से छोड़ा गया। रविवार को बंदी से पूर्व शाम ही सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बंद के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 33 पर वाहनों का परिचालन थम गया। यात्री वाहन भी नहीं चले। इसके कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते ही स्थिति सामान्य हो गई। बंद के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। एनएच 33 पर बाइक से विशेष गश्ती की गई। घाटशिला में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय, अंचल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा, इंस्पेक्टर अजय कुमार विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।
----------
बहरागोड़ा में असरदार रहा बंद
संवाद सहयोगी, घाटशिला : बहरागोड़ा प्रखंड में सभी विपक्षी दल भारत बंदी को सफल बनाने के लिए एकजुट दिखे। प्रखंड में बंद ऐतिहासिक रहा। इसमे बाजार की दुकान, बस परिचालन बंद रही। शांति भंग के लिए प्रशासन चौक चौराहे पर उपस्थित रहे। बंद के दौरान 118 बंद समर्थक ने गिरफ्तारी दी। इसमें कांग्रेस 28, सीपीएम 39, सीपीआइ 51 शामिल है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सनत भोल नेतृत्व में गिरफ्तारी दी गई। मौके पर तापस महापात्र, निखिल करण, एमियो दास, देवदत्ता घोष, ¨रकू बेरा, झंटू नायक के अलावा अन्य शामिल थे। चाकुलिया में 25, गालूडीह 24 बंद समर्थक गिरफ्तार किया गया।