Singhbhum Chamber News : सिंहभूम चैंबर की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा, ये रही पूरी अपडेट
Singhbhum Chamber News सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की नई कार्यकारिणी में विजय आनंद मुनका को नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा और महासचिव के पद पर मानव केडिया कोषाध्यक्ष के पद पर किशोर गोलछा को बनाया गया है।
जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 70 वी वार्षिक आमसभा सोमवार दोपहर बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में संपन्न हुई। इस दौरान चैंबर अध्यक्ष अशोक भालोटिया, महासचिव भरत वसानी सहित चारों विंग के उपाध्यक्षों ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यो की जानकारी ऑनलाइन ही सभी सदस्यों को दी। इसके बाद निर्वाचन कमेटी ने चैंबर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सभी 11 पदाधिकारी और 30 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
निर्वाचन कमेटी के सदस्यों ने एक-एक कर नई कार्यकारिणी को उनके पद नाम के साथ बुलाकर सभी से उनका परिचय कराया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक अक्टूबर 2021 से 30 सितंबर 2023 तक प्रभावी रहेगा।
विजय आनंद मूनका बने नए अध्यक्ष
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की नई कार्यकारिणी में विजय आनंद मुनका को नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा और महासचिव के पद पर मानव केडिया, कोषाध्यक्ष के पद पर किशोर गोलछा को बनाया गया है। वहीं, नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर मुकेश मित्तल, नितेश धूत, महेश संथालिया, किशोर गोलछा जबकि सचिव के पद पर अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी व सांवरमल शर्मा को बनाया गया है।
उद्योग का विकास पहली प्राथमिकता : मूनका
निर्वाचित होने के बाद विजय आनंद मूनका ने कहा कि कोल्हान में व्यापार और उद्योग का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड से हर साल शिक्षा और चिकित्सा के कारण हर प्रतिभावान युवा और करोड़ों रुपए दूसरे राज्यों में पलायन हो रहा है। उनकी सरकार से मांग होगी कि इसकी समुचित व्यवस्था झारखंड में ही हो ताकि प्रतिभावान युवा पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य ना जाए। इसके अलावा कोल्हान में डीवीसी की बिजली नहीं है जिसके कारण महंगी बिजली से उत्पादन लागत भी प्रभावित होती है।
इसके कारण कई उद्यमियों ने दूसरे जिलों में अपना व्यापार पलायन कर चुके हैं। हमारी कोशिश होगी कि डीवीसी की बिजली कोल्हान के उद्योगों को भी मिले। इसके अलावा पर्यटन यहां का बड़ा उद्योग बन सकता है। कोल्हान के 50 किलोमीटर के दायरे में कई सारी ऐसी पर्यटन क्षेत्र है जो उद्योग का रूप धारण कर सकते हैं उनकी पहल होगी कि पूर्व में दिए गए सुझाव को सरकार के माध्यम से क्रियान्वित कराया जाए। इसके अलावा हमारी कोशिश होगी कि मृत हो चुके उद्योग को फिर से पुनर्जीवित किया जाए।
चैंबर के इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जाएगा दुरुस्त : मानव
महासचिव निर्वाचित होने के बाद मानव केडिया ने कहा कि चैंबर की कार्यकारिणी बेहतर काम कर रही है। हमारी कोशिश होगी कि चैंबर के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो शिकायतें हैं उसे दूर किया जाए ताकि चैंबर भवन में होने वाली सभी बैठक सुचारू रूप से चले।
सदस्यों की उपस्थिति और मीटिंग को ऑनलाइन किया जाएगा। साथ ही साथ ही आमंत्रित सदस्य से लेकर आम सदस्य भी अपनी बातों को चैंबर के प्लेटफार्म में आसानी से रख सके, इसकी व्यवस्था की जाएगी। प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए कम्युनिकेशन को और बेहतर बनाया जाएगा।
ये रही निर्विरोध निर्वाचित कार्यसमिति सदस्यों की सूची
आदर्श कुमार अग्रवाल, आकाश मोदी, अनीश कुमार अग्रवाल, आनंद कुमार चौधरी, अनंत मूनका, बीएन शर्मा, सीए अनिल कुमार अग्रवाल (रिंगसिया), दीपक कुमार सावा, हर्ष अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह बिंद्रा, मनोज गोयल, मनोज कुमार चेतानी, मोहित मूनका, मोहित साह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, पंकज छावछरिया, पवन कुमार नरेडी, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल (रिंगसरिया), राजेश चंद्र अग्रवाल, रमेश कुमार सोंथालिया, रामू देबुका, सौरभ संघी (सन्नी), शिव सुंदर अग्रवाल, सुगम सरायवाला, उमेश खीरवाल, विजय खेमका व विष्णु कुमार गोयल।