Move to Jagran APP

जमशेदपुर के बिरसानगर में शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

Physical Relation made in Birsanagar शादी का वादा कर उसने लगातार शारीरिक संबंध बनाया। लंबे समय बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो शादी से इंकार कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 05:15 PM (IST)
जमशेदपुर के बिरसानगर में शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
मार्च 2020 में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के बिरसानगर में शादी का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण किए और आर्थिक दोहन करने का मामला सामने आया है। मामले में युवती की शिकायत पर बिरसानगर थाना में वीर सिंह बिरुली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा का निवासी है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस को शिकायत में युवती ने बताया कि वह चाईबासा कोर्ट में किसी काम से गई थी। वहां वीर सिंह बिरुली से मुलाकात हुई। परिचय बढ़ता चला गया। वीर सिंह बिरुली उसके घर पर आना-जाने लगा। दोनों में प्रेम हो गया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मार्च 2020 में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह यौन शोषण करता रहा। विगत जून में शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई। बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि आरोपित अधिवक्ता है। अदालत में दर्ज शिकायतवाद पर बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की सत्यता की जांच की जाएगी। युवती के अनुसार आरोपित ने उसका आर्थिक दोहन भी किया।

चक्रधरपुर की युवती लापता, मानगो थाना में प्राथमिकी

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल की एक युवती का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। उसके पिता की शिकायत पर पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना में अली उर्फ राजा के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित चक्रधरपुर का निवासी है। युवती चक्रधरपुर से मानगो में रहने वाली अपनी बहन के घर पर आई थी। इसके बाद वह वापस चक्रधरपुर नहीं लौटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.