Move to Jagran APP

ब्लूस्कोप यूनियन चुनाव में 14 सीट के लिए 22 ने खरीदे नामांकन फार्म Jamshedpur News

आगामी 11 जनवरी को होनेवाले टाटा ब्लूस्कोप इम्पलाइज यूनियन के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। कुल 22 उम्‍मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 08:54 PM (IST)
ब्लूस्कोप यूनियन चुनाव में 14 सीट के लिए 22 ने खरीदे नामांकन फार्म Jamshedpur News
ब्लूस्कोप यूनियन चुनाव में 14 सीट के लिए 22 ने खरीदे नामांकन फार्म Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। आगामी 11 जनवरी को होनेवाले टाटा ब्लूस्कोप इम्पलाइज यूनियन के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद गुरुवार को 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। शुक्रवार को सुबह दस से ग्यारह बजे भरे हुए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को ही दोपहर ग्यारह से बारह बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद नामांकन पत्र वापस करने का समय शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक कुल 14 सीट पर चुनाव होना है। अभी तक की जानकारी के अनुसार कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है।

शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गए तो 14 सीट पर 22 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमाएंगे। वहीं तीन निर्वाचन क्षेत्र संख्या में जितने पद हैं उतनी ही संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इस हिसाब से तीन क्षेत्र से पांच उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

क्षेत्र   विभाग       सीट सं.   उम्मीदवार संख्‍या

1.मेटल कोटिंग      दो            चार

2. कलर कोटिंग     दो            चार

3. इलेक्ट्रिकल, मेंटे.दो            दो

4.क्वालिटी एसोरेंस   दो           तीन

5.मेकेनिकल मेंटे.    दो            दो

6.सप्लाई चैन         दो            चार

7. एसआरएल       एक            दो

8. यूटीलिटी, सेफ्टी एक           एक

तीन क्षेत्र से पांच होंगे उम्मीदवार

तीन निर्वाचन क्षेत्र से पद के अनुसार ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र  खरीदे हैं। इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से दो सीट पर दो उम्मीदवार, मेकेनिकल मेंटेनेंस विभाग से दो सीट पर दो व क्षेत्र संख्या आठ यूटीलिटी व सेफ्टी विभाग से एक सीट पर मात्र एक ही उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.