Move to Jagran APP

Covid 19 Jamshedpur Latest Update: 100 वें दिन जमशेदपुर में सबसे कम मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 231

Covid 19 Jamshedpur Latest Update झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। 100वें दिन राहत भरी खबर आई। 99 दिन के बाद सबसे कम 14 मरीज मिले। इसमें मानगो बागबेड़ा के अधिक मरीज शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 01:54 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 01:54 PM (IST)
Covid 19 Jamshedpur Latest Update: 100 वें दिन जमशेदपुर में सबसे कम मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 231
पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 359 हो गई है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। 100वें दिन राहत भरी खबर आई। 99 दिन के बाद सबसे कम 14 मरीज मिले। इसमें मानगो, बागबेड़ा के अधिक मरीज शामिल हैं। गुरुवार को कुल तीन हजार 610 लोगों की जांच हुई। इसमें सिर्फ 14 ही पॉजिटिव मिले। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

loksabha election banner

इससे पूर्व 10 मार्च को 15 पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 359 हो गई है। वहीं, गुरुवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जो अच्छी खबर है। जिले में अभी तक कोरोना से कुल 1045 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को अब अधिक सावधान होने की जरूरत है। सावधान नहीं रहेंगे तो परेशानी फिर वापस आ सकती है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल चार हजार 880 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 10 लाख 20 हजार 232 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।

35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न अस्पतालों से गुरुवार को कुल 35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.54 फीसद है। जिले में अब सिर्फ 231 एक्टिव केस है।

किस क्षेत्र में कितने मरीज मिले

क्षेत्र : मरीज

साकची : 01

सुंदरनगर : 01

मानगो : 05

जुगसलाई : 01

बागबेड़ा : 02

बर्मामाइंस : 01

परसुडीह : 01

बिरसानगर : 01

टेल्को : 01

पांच हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को पांच हजार 138 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 548 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल चार लाख दो हजार 153 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लिए हैं। वहीं, 89 हजार 960 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.