Move to Jagran APP

Jamshedpur News : कोरोना काल में भी टाटा ब्लूस्कोप के कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, ये होगा फायदा

Tata Bluescope Company Jamेीshedpur कोरोना काल के बीच टाटा ब्लूस्कोप के 28 कर्मचारियों का अपग्रेडेशन हुआ है। कर्मचारियों का ग्रुप प्रमोशन 2018 से लंबित था। यूनियन के प्रयास से एक साथ (दो साल का) 28 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है। कर्मचारियों का हरेक साल अपग्रेडेशन होता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 11:09 AM (IST)
Jamshedpur News : कोरोना काल में भी टाटा ब्लूस्कोप के कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, ये होगा फायदा
कर्मचारियों के प्रमोशन से टाटा ब्लू स्कोप में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना काल के बीच टाटा ब्लूस्कोप के 28 कर्मचारियों का अपग्रेडेशन हुआ है। कर्मचारियों का ग्रुप प्रमोशन 2018 से लंबित था। यूनियन के प्रयास से एक साथ (दो साल का) 28 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है। कर्मचारियों का हरेक साल अपग्रेडेशन होता है।

loksabha election banner

2018-19 व 2019-20 में कर्मचारियों को प्रोन्नति नहीं मिली थी। पिछले ग्रेड रिवीजन समझौते में कर्मचारियों को प्रमोशन देने पर सहमति बनी थी। इसी क्रम में एक साथ 28 कर्मचारियों को अपग्रेड किया गया है। लंबित दो साल के अपग्रेड में पिछले मार्च में 14 व अप्रैल में भी 14 कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। जिसका लाभ अब कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों के प्रमोशन से कंपनी में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है। इसके पहले इतनी संख्या में प्रमोशन नहीं हुआ है। अपग्रेडेशन में यह मिलेगा लाभ

अपग्रेड होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक बढ़ोतरी का डेढ़ गुणा इंक्रीमेंट उनके बेसिक में होगा। वार्षिक बढ़ोतरी अगर 300 मिलती है तो कर्मचारी के बेसिक में डेढ़ गुणा 450 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों को 450 से लेकर 600 का लाभ मिलेगा। मार्च महीने में 14 कर्मचारियों को अपग्रेड का लाभ मिला। जिन्हें इस माह अप्रैल में ही वेतन के साथ वह बढ़ी राशि मिल गई है। वहीं अप्रैल में शेष 14 कर्मियों को वार्षिक बढ़ोतरी की डेढ़ गुनी राशि जोड़कर वेतन के साथ पांच मई तक मिल जाएगी। कर्मचारियों की प्रोन्नति पर यूनियन ने प्रसन्नता जताई है। कहा है कि कंपनी के एमडी व यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की वजह से कर्मचारियों को लाभ मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.