Jamshedpur Brown Sugar Business: जमशेदपुर के हर कोने तक फैला ब्राउन शुगर का धंधा, सबसे कम में सौ रुपये की पुड़िया
Brown sugar Business Jamshedpur आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती और जुगसलाई के बाद ब्राउन शुगर का धंधा जमशेदपुर के हर कोने तक फैल गया है। धंधा बेरोकटोक जारी है। हर इलाके में नशे की पुड़िया उपलब्ध है। कोई ऐसा जगह नहीं बचा जहां इस धंधे से जुड़े लोग सक्रिय नहीं है।
जमशेदपुर, जासं। आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती और जुगसलाई के बाद ब्राउन शुगर का धंधा जमशेदपुर के हर कोने तक फैल गया है। धंधा बेरोकटोक जारी है। हर इलाके में नशे की पुड़िया उपलब्ध है। कोई ऐसी जगह नहीं बची जहां इस धंधे से जुड़े लोग सक्रिय नहीं हैं। नशे की पुड़िया उपलब्ध है।
102 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सोनारी में सुमित धीबर की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है जो आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से पुड़िया लाकर सोनारी में बेचता था। जिन-जिन इलाकों में नशे की पुड़िया की बिक्री हो रही है। उस इलाके में चोरी और छिनतई की घटनाएं अधिक हो रही हैं और इन घटना में पकड़े जाने पुलिस के सामने यहीं बयां करते हैं कि नशे की आदत है इसकी पूर्ति के लिए चोरी करते हैं। धंधा करने वालों ने पैसों के बल पर पूरे शहर को अपने जहर के जाल के फंसा लिया है और धंधे से जुड़े लोग संगठित रूप से काम कर रहे हैं। युवाओं को अपराध की ओर मोड़ रहे हैं और मौत के मुंह में धकेल रहे है। सबसे कम कीमत एक पुड़िया 100 रुपये की है।
तीस लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो पकडे गए थे
जजमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई, मानगो और सीतारामडेरा में कुछ दिन तक धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। धंधे से जुड़ी महिलाएं समेत बंगाल से नशे की पुड़िया लाकर सप्लाई करने वाले आपूर्तिकर्ता को भी पकड़ा। इसके बाद आगे की कार्रवाई नहीं हुई। धंधा शुरू हो गया। विगत 16 फरवरी को जुगसलाई थाना की पुलिस ने 30 लाख कीमत की 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का हसीउर रहमान भी था।
शहर के इन इलाकों में हो रहा नशे की पुड़िया का धंधा
शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र कीताडीह गाड़ीवान पट्टी इलाका, संजय नगर तालाब से सटा क्षेत्र, बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी, चूना भठ्ठा बस्ती, भक्तिनगर, जुगसलाई में गौरीशंकर रोड, गरीब नवाज कालोनी और खरकई नदी तट से सटे बस्ती क्षेत्र, सीतारामडेरा के छायानगर, कल्याणनगर, चंडीनगर, बस स्टैंड के आस-पास का क्षेत्र, मानगो और आजादनगर के क्षेत्र, सिदगोड़ा के कान्हू भठ्ठा और इसके आस-पास के क्षेत्र, डिमना लेक क्षेत्र, बिष्टुपुर का बाजार इलाका।