Jamshedpur Crime : इस युवक का दुस्साहस देखिए, जमशेदपुर के जुगसलाई में युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो चाकू घोंपा
youth molested Girl in Jugsalai Jamshedpur युवक का दुस्साहस देखिए। जुगसलाई थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती रोड गुलमीनार मस्जिद के पास छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर हमला करने वाला भाग निकला।
जमशेदपुर, जासं। जुगसलाई थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती रोड गुलमीनार मस्जिद के पास छेड़खानी का विरोध करने पर मो. अरमान ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। लोगों के एकत्र होने पर हमला करने वाला भाग निकला।
युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ जुगसलाई थाना में छेड़खानी किए जाने और विरोध पर जान मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की छापेमारी जारी है। वहीं घायल युवती का प्राथमिक उपचार अस्पताल में कराया गया। पुलिस को शिकायत में युवती ने बताया वह अपने घर से निकल कर परिचित के यहां जा रही थी। रास्ते में आरोपित ने उसे रोक लिया। छेड़खानी करने लगा।
वज्रपात से जादूगोड़ा के किशोरी की मौत
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र राजदोहा ग्राम की किशोरी पूर्णिमा कंसारी की एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। रविवार देर शाम आंधी- बारिश में वज्रपात से किशोरी से झुलस गई थी। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
टाटा-रांची एनएच पर चांडिल में सड़ा-गला शव बरामद
टाटा-रांची राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 स्थित चांडिल थाना क्षेत्र आसनबनी से सोमवार को पुलिस ने एक सड़ा-गला शव बरामद किया है। चांडिल पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शव पांच दिन पुराना है जिसके कारण दुर्गंध फैल रही थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है।
चौका में बाइक सवार पेड से टकराया, मौत
टाटा-रांची राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 स्थित चांडिल के चौका थाना क्षेत्र बंसा के पास पेड़ से टकराने के कारण बाइक सवार युवक सहदेव मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वह ईचागढ़ थाना क्षेत्र पाटपुर का निवासी था। सोमवार सुबह वह गम्हरिया के एनकेटी इंटरप्राइजेज में काम करने बाइक से जा रहा था। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।