विभिन्न संगठनों ने मनाई जेएनटाटा की जयंती
अािदत्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नौसरवानजी टाटा की 183वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की।
संसू, आदित्यपुर : अािदत्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नौसरवानजी टाटा की 183वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की। जन कल्याण मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त एवं वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष राम स्वरूप सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। मौके पर रंजन सिंह, मदन सिंह, वकील सिंह, हरिश्याम सिंह, झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेशधारी, राजेश कुमार, मनीष गुप्ता, नरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे। इधर, आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 15 स्थित सरस्वती सदन पुस्तकालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि जेएन टाटा मजदूरों के मसीहा के रूप में अवतरित हुए है। उनके कारण ही जमशेदपुर के साथ देश का विकास हुआ। गोष्ठी का संचालन समिति के विशेष सलाहकार बीएनएल कर्ण व उषा पांडे ने किया। इधर, न्यू कालोनी उच्च विद्यालय में जयंती के मौके पर टाटा के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर कक्षा में खुशी एवं सीनीयर कक्षा में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्रिसिपल संध्या प्रधान, गीता कुमारी, गीता रॉय, जगन्नाथ महतो, अनिमा रंजन, अमिता आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर, इंडियन वेलफेयर सोसाइटी ने जयंती के उपलक्ष्य पर नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें मोतियाबिंद से पीड़ित 11 लोगों की पहचान की गयी। इनका आपरेशन अस्पताल में कराया जाएगा। मौके पर मुकेश दास समेत अन्य लोग मौजूद थे।