Move to Jagran APP

PM MODI: ओडिशा के संतोष मिश्रा जमशेदपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने किया था सम्मानित

Santosh Mishra of Odisha in Jamshedpur. ओडिशा के भद्रक जिला निवासी संतोष मिश्रा विश्व भ्रमण पर निकले हैं। मिश्रा के मुताबिक उन्हें 2002 में नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री अपने आवास पर सम्मानित किया था। मिश्रा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 04:50 PM (IST)
PM MODI: ओडिशा के संतोष मिश्रा जमशेदपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने किया था सम्मानित
विश्व भ्रमण के दौरान संतोष मिश्रा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

जमशेदपुर, जासं। ओडिशा के भद्रक जिला निवासी संतोष मिश्रा विश्व भ्रमण पर निकले हैं। मिश्रा के मुताबिक उन्हें 2002 में नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री अपने आवास पर सम्मानित किया था।

loksabha election banner

53 वर्षीय मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचें तो लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322-ए,रीजन-1 की जोन चेयरपर्सन और भारतीय जीवन बीमा निगम के बीमा कर्मचारी संघ, जमशेदपुर मंडल की अध्यक्ष तथा सामाजिक कार्यकर्ता पूरबी घोष ने सम्मानित किया। घोष ने बताया कि संतोष मिश्रा "इन्फॉर्मेशन इज पावर" के सिद्धांत को मानते हुए आज जब उन्हे पता चला कि विश्व परिभ्रमण पर निकले हैं। 15 अगस्त 2001 को साइकिल से दुनिया को नापने निकले संतोष मिश्रा को पूरबी घोष ने आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

सड़क सुरक्षा पर कर रहे जागरूक

विश्व भ्रमण के दौरान संतोष मिश्रा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ये दक्षिण एशिया के कई देश भ्रमण कर चुके हैं। मानसरोवर, नेपाल व भारत के 700 जिला समेत पांच लाख किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। उनका कहना है सड़क पर चलते समय युवा खासकर महिला,बुजुर्ग और बच्चे को सम्मान दें। उनका कहना है कि गाड़ी कभी भूल नही करती, चलाने वाला अपना ईगो, अहंकार और नकारात्मक सोच के चलते दुर्घटना के शिकार होते है। आजकल की युवा पीढ़ी को उनका संदेश है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी चलाएं। तेज गति से गाड़ी न चलाएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो 2002 में अपने आवास और में 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय में सम्मानित किया था। संतोष मिश्रा ने सड़क सुरक्षा पर स्कूल-कॉलेज में भी जागरूकता अभियान चलाया है। शुरू में एचआइवी पर भी जागरूकता अभियान चलाया था। पूरबी घोष ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.