Petrol- Diesel Price: जमशेदपुर के सांसद बोले- पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमत में उछाल कुछ ही दिनों के लिए
Petrol diesel and gas boom. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कोरोना के बाद से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इसी क्रम में पेट्रोल और पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में उछाल आया है। अंतररराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने से दाम में अचानक वृद्धि हुई है।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कोरोना के बाद से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इसी क्रम में पेट्रोल और पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में उछाल आया है। अंतररराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने से अपने यहां भी पेट्रोल और एलपीजी के दाम में अचानक वृद्धि हुई है, लेकिन यह कुछ ही दिनों के लिए है।
उन्होंने कहा कि अभी संसद में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस संबंध में बयान आया था। उन्होंने कहा कि हम पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसे बहुत ही जल्द काबू में कर लिया जाएगा। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से अन्य चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ा है। इसमें कुछ चीजें ज्यादा महंगी हुई हैं, लेकिन यह भी बहुत जल्द नियंत्रित हो जाएगी। केंद्र सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।
महंगाइ पहली बार नहीं बढी
इसी क्रम में सांसद ने कहा कि महंगाई पहली बार नहीं बढ़ी है। कांग्रेस के सरकार में भी तेल गैस और प्याज के दाम बेतहाशा बढ़े थे, लेकिन लोग भूल जाते हैं। जो भी हो पेट्रोलियम मंत्री का बयान हमारे लिए राहत की बात है। हमें भरोसा रखना चाहिए कि केंद्र सरकार भी अचानक बड़ी महंगाई से चिंतित है।