Jamshedpur Anti Crime Checking : एंटी क्राइम चेकिंग में 2911 वाहनों की जांच, जमशेदपुर में नहीं पकड़ा गया कोई अपराधी
Anti crime checking in Jamshedpur. एंटी क्राइम चेकिंग में जमशेदपुर पुलिस ने 2911 वाहनों की चेकिंग चौक-चौराहों पर की। किसी वाहन को जब्त नहीं किया। कोई अपराधी भी नहीं पकड़ा गया। नशे में वाहन चलाने वाला भी नहीं मिला।
जमशेदपुर, जासं। एंटी क्राइम चेकिंग में जमशेदपुर पुलिस ने 2911 वाहनों की चेकिंग चौक-चौराहों पर की। किसी वाहन को जब्त नहीं किया। कोई अपराधी भी नहीं पकड़ा गया। नशे में वाहन चलाने वाला भी नहीं मिला।
कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने 937 और चाईबासा पुलिस ने 1884 वाहनों की चेकिंग की। चाईबासा पुलिस ने चेकिंग में संदेह होने पर पांच वाहनों को जब्त किया। बगैर हेलमेट वालों से तीन हजार रुपये और सरायकेला पुलिस ने बगैर हेलमेट वालों 7500 और बिना मास्क वालों से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। जमशेदपुर यातयात पुलिस ने 225 वाहनों का चालान काटा। एक लाख 75 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की।
रांची में सर्वाधिक वाहनों की जांच
रांची जिले की पुलिस ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 3151 वाहन सवारों की जांच की। बगैर हेलमेट, बिना मास्क और नियम उल्लंघन में कुल 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला। धनबाद जिले की पुलिस ने 2859 वाहनों की जांच की। प्रदेश भर में नशा में वाहन चलाते एक वाहन चालक को धनबाद पुलिस ने पकड़ा। पूरे प्रदेश में 26 हजार 975 वाहनों की जांच की गई। 453 वाहनों को जब्त किया गया। बगैर हेलमेट वाहनों का चालान काटा गया। चार लाख 60 हजार रुपये और बिना मास्क के 96 हजार 500 रुपये जुर्माना की वसूली की गई।
21 जनवरी को चला था खास अभियान
जनवरी को डीजीपी के आदेश पर जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमें नियम उल्लंघन पर जुर्माना वसूली की गई। चेकिंग में बिना हेलमेट, मास्क, ड्राइविंग लाइसेंस, नशे में वाहन चालन और बिना पंजीयन को शामिल किया गया था।