रैफ ने ब्यांगबिल के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान Jamshedpur News
RAF cleanliness campaign. जमशेदपुर स्टेशन के समीप सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन की ओर से गोद लिए गांव ब्यांगबिल व उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर स्टेशन के सुंदरनगर स्थित 106 बटालियन की ओर से गोद लिए गांव ब्यांगबिल व उसके आसपास के क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स की ओर से स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में रैफ 106 बटालियन की ओर से गोद लिए गांव में विभिन्न प्रकार से लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम चलाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रैफ के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार के मार्गदर्शन और अनुज कुमार सिन्हा उप कमांडेंट के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत किया गया।
स्वच्छता अभियान रैफ 106 बटालियन के ए कंपनी द्वारा गोद लिए गए गांवों में चलाया गया। गांव की सफाई करते हुए लोगों को साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी गयी। ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया गया। लोगों को हाथ धोने के तरीके व साफ-सफाई रखने के फायदे के बारे में बताया गया। लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि स्वच्छ रहने पर हम अपने आप को कई बीमारियों से आसानी से बचा सकते हैं। कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण बढ़ चढ कर भाग लिया। इस दौरान रैफ के जवानों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ रखने में हर ग्रामवासी का सहयोग चाहिए। तभी हम सब सफल हो सकेंगे।
रैफ के प्रयासों का दिख रहा असर
रैफ के जवानों के प्रयास का ही फल है कि गोद लिए गए गांवों में स्वच्छता के प्रति लोग जागरुक हो गए हैं। परसुराम कुंडा, विजय आनंद, प्रवीण कुमार, एन नन्वी देवी के अलावा काफी संख्या में जवान एवं महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा गांव के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर रैफ के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना। इससे लोग स्वस्थ्य रहेंगे और उनका भविष्य उज्जवल बन सकेगा।