Move to Jagran APP

Jharkhand Culture : आखान जात्रा का किसानों के लिए है खास महत्‍व, कृषि की हुई शुरुआत

Aakhan Jatra in Jharkhand. पौष माह की आखान जात्रा आज है। किसान आज अपने खेतों में हल चलाकर कृषि कार्य की शुरुआत कर रहे हैं। आखान जात्रा को किसान खेती के लिए शुभ दिन मानते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन खेतों में हल चलाने से अच्छी फसल होती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 03:24 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 03:24 PM (IST)
Jharkhand Culture : आखान जात्रा का किसानों के लिए है खास महत्‍व, कृषि की हुई शुरुआत
आखान यात्रा के मौके पर खेत से लौटे बैलों के पैर धोती महिलाएं। जागरण

जमशेदपुर/ईचागढ़, जेएनएन। पौष माह की आखान जात्रा आज है। किसान आज अपने खेतों में हल चलाकर कृषि कार्य की शुरुआत कर रहे हैं। आखान जात्रा को किसान खेती के लिए शुभ दिन मानते हैं। किसान अश्विनी महतो ने बताया कि इसी दिन सभी किसान अपने-अपने खेतों में हल जोत कर कृषि कार्य आरंभ करते हैं।

loksabha election banner

मान्‍यता है कि इस दिन खेतों में हल चलाने से अच्छी फसल और अधिक पैदवार होती है। इसलिए आखान यात्रा को किसान खेत में हल जोत कर कृषि कार्य के लिए शुभ दिन मानते हैं।  किसान खेतों से हल जोकर लौट आने के बाद घर की महिलाएं बैलों का पैर धोकर अभिवादन करती हैं एवं बैलों के सिंग में तेल लगातार आशीर्वाद लेती हैं। तत्पश्चात महिलाएं पुरुषों का पैर धोकर प्रणाम करती हैं। सभी लोग घर -घर जाकर बड़े बुजुर्गों को प्रणाम करते हैं तथा अभिवादन करते हैं। साथ ही घर के सभी पुरुषों का पैर धोकर बड़ों को प्रणाम एवं छोटे को आशीर्वाद देकर पूरे साल सभी लोगों के साथ प्रगाढ़ संबंध बना रहे यही कामना करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.