Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Update : अभी और बढ़ेगी कनकनी, जानिए मौसम विभाग का सात दिनों का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Update . मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज दिन में मिलाजुला रहेगा लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं के साथ कनकनी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:31 PM (IST)
Jamshedpur Weather Update : अभी और बढ़ेगी कनकनी, जानिए मौसम विभाग का सात दिनों का पूर्वानुमान
अधिकतकम तापमान में इजाफे की वजह से गर्मी की अनुभूति कर रहे जमशेदपुर के लोगों को ठंड सताएगी।

जमशेदपुर, जासं। मौसम का मिजाज मकर संक्राति यानी गुरुवार को मिलाजुला ही रहेगा। हालांकि, तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। दिन में हल्‍की धूप तो खिलेगी, लेकिन शाम में तेज हवा बह सकती और इससे कनकनी में इजाफा होगा।

loksabha election banner

गुरुवार की सुबह की शुरुआत कोहरे के बीच हुई तो धीरे-धीरे छंटने लगा और हलकी धूप खिली है। यही स्थिति दिनभर रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबकि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे अधिकतकम तापमान में इजाफे की वजह से गर्मी की अनुभूति कर रहे जमशेदपुर के लोगों को ठंड सताएगी। 

चाईबासा में बारिश से ठंड को बुलावा

 बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हल्की बारिश होने से भी जमशेदपुर में ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। बुधवार को जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार व शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। दोनों दिन एक जैसा मौसम रहने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन हर साल ठंड अधिक रहती है। ऐसे में इस बार भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की पूरी संभावना है। 

अगले सात दिन का तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

  • 14 जनवरी - 10.0 - 27.0
  • 15 जनवरी - 10.0 - 27.0
  • 16 जनवरी - 11.0 - 28.0
  • 17 जनवरी - 13.0 - 28.0
  • 18 जनवरी - 15.0 - 29.0
  • 19 जनवरी - 15.0 - 29.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.