जमशेदपुर के सुंदरनगर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान, अनिल मोदी ने कहा- भाजपा का लक्ष्य ही अंत्योदय
BJP Workers training campaign. अनिल मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के नित नए सोपान तय कर रही है। भाजपा ने देश में धारा-370 समाप्त कर और राम मंदिर का शिलान्यास कर अपनें वादों को पूरा करके दिखाया है।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर में भाजपा महाप्रशिक्षण अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को सुंदरनगर मंडल का प्रशिक्षण अभियान परसुडीह स्थित लोकनाथ भवन में शुरू हुआ। प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनिल मोदी ने भाजपा का इतिहास और विकास सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है। भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी हैं। भाजपा ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। भाजपा का लक्ष्य ही अंत्योदय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति को समाजसेवा का माध्यम मानते हैं। भाजपा सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती। भाजपा का लक्ष्य तो भारतमाता को परम वैभव की ओर ले जाना है। भाजपा का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के नित नए सोपान तय कर रही है। भाजपा ने देश में धारा-370 समाप्त कर और राम मंदिर का शिलान्यास कर अपनें वादों को पूरा करके दिखाया है। इस बात ने यह साबित कर दिया कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी करनी एक है।
इन्होंने भी किया संबोधित
पहले दिन कुल छह सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,रमेश हासदा, रीता मिश्रा, संजीव कुमार और जटाशंकर पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।शिविर के आयोजन में मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, वरुण सिंह, भारती देवी, मुरली बरनवाल समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।