लव जिहाद के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
protest against Love Jihad.विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिहादियों का पुतला दहन किया गया। विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची गोलचक्कर पर किया गया।
जमशेदपुर, जासं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जमशेदपुर महानगर इकाई ने लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिहादियों का पुतला दहन किया गया। विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची गोलचक्कर पर किया गया।
इसके पूर्व जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय के समीप से साकची गोलचक्कर तक पद यात्रा की गई। विहिप के मंत्री जनार्दन पांडेय ने कहा कि हरियाणा में इस्लामिक जिहाद के तहत प्रेम जाल में फांसकर इस्लाम में धर्मांतरण कर जनसंख्या वृद्धि में लगे हुए हैं। वे भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में प्रतिवर्ष दो हजार हिंदू युवतियों की लव जिहाद के तहत धर्मांतरण या हत्या कर दी जाती है। विश्व हिंदू परिषद की मांग है कि लव जिहाद के विरुद्ध कानून लाकर ऐसे अपराधियों को जेल भेजा जाए।
ये रहे कार्यक्रम में शामिल
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग गो सहरक्षा प्रमुख भीम यादव, विभाग संयोजिका संजीता सेन, धर्माचार्य प्रमुख जमुना दुबे, बजरंग दल संयोजक भोला लोहार, गौ रक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरी, मिलान प्रमुख पवन कुमार, मठ मंदिर प्रमुख हरेराम तिवारी, द्विपल विश्वास, चंदन बनर्जी, मनोज शर्मा, शीतल रजक, रवि जंबु द्वीप, कन्हैया पांडेय, वंदना , रितिक श्रीवास्तव, अमित यादव, गुगुल सिंह, जित्तू ठाकुर समेत विहिप बजरंगदल के कई कार्यकर्ता शामिल थे।