जमशेदपुर में एएसआइ ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत Jamshedpur News
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी पुलिस लाइन के फ्लैट मे रहने वाले सहयक सब इंस्पेक्टर तरुण पांडेय ने सर्विस रिवाल्वर सिर में गोली मार ली।
जमशेदपुर (जासं) । जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी पुलिस लाइन के फ्लैट मे रहने वाले सहयक सब इंस्पेक्टर तरुण पांडेय ने सर्विस रिवाल्वर सिर में गोली मार ली। टाटा मुख्य हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। मौके पर सिटी एसपी समेत कई अधिकारी पुलिस लाइन पहुचे। तरुण पांडेय की शादी विगत जून को हुई थी। सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। कुछ समय बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। पत्नी की आवाज सुनकर पुलिस लाइन फ्लैट में रहने वाले पुलिसकर्मी पहुचे। घायल को हॉस्पिटल ले गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। तरुण की बहाली विभाग में खेल कोटे से हुई थी।