Coronavirus Jamshedpur News Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 123 कोरोना पॉजिटिव, पुलिस व रैफ के जवान सबसे अधिक संक्रमित
Coronavirus Jamshedpur News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल 123 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें 11 मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री है।
जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल 123 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें 11 मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री है। 27 मरीज कोरोना संक्रमित के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। बाकी मरीज बिना ट्रैवल व कांटैक्ट के हैं।
123 संक्रमित में गोलमुरी पुलिस लाइन के 17 जवान शामिल है। वहीं, सुंदरनगर स्थित रैफ कैंप के 16 जवान भी संक्रमित हुए हैं। ये सभी कैंप के ही क्वारंटाइन सेंटर में है। वहीं, घाटशिला के धालभूमगढ़ थाना के पांच जवान संक्रमित हुए है। पटमदा स्वास्थय केंद्र का एक कर्मचारी, नर्स हास्टल टीएमएच की एक नर्स, यूसीएल नारवां के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। गोलमुरी थाना का भी एक जवान पॉजिटिव पाया गया हैं। इसके अलावे सोनारी, सिदगोड़ा , टेल्को, जुगसलाई, मानगो, कदमा, बारीडह, भालुबासा, बाराद्वारी साकची, गोलुमरी थाना का एक स्टाफ, बिरसानगर जोन नंबर 3, पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर जोन 2बी, साकची गुरुद्वारा, साकची सहित अन्य क्षेत्र से भी मरीज मिले हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2092 हो गई है।
1764 संदिग्ध मरीजों का लिया गया नमूना
पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को 1764 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अब तक कुल 38854 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 34214 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।
16 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
टाटा मुख्य अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती 16 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर शनिवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 757 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।