Positive India : यहां सेवा की मची होड़, कोई बांट रहा अनाज तो कोई पका-पकाया भोजन Jamshedpur News
Positive India. कोई जरूरतमंदों तक अनाज और खाने-पीने के सामान पहुंचा रहा है तो कोई पका-पका खाना। जरूरतमंद इन्हें धन्वयाद दे रहे हैं।
जमशेदपुर, जेएनएन। Coronavirus Lockdown वैश्विक संकट बनकर सामने खड़े कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के बीच लोगों और संस्थाओं में सेवा की होड़ भी मची है। कोई जरूरतमंदों तक अनाज और खाने-पीने के सामान पहुंचा रहा है तो कोई पका-पका खाना। जरूरतमंद इन्हें धन्वयाद दे रहे हैं।
कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम के मुख्यालय जमशेदपुर की नामदा बस्ती में मंगलवार को समाजसेवी श्रीराम दूबे की ओर से पका-पकाया भोजन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुहल्ले में संतोष के साथ ही अन्य युवाओं और गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रीराम दूबे ने कहा कि उनके मन में विचार आया कि क्यों न कुछ ऐसा काम इस संकट की घड़ी में किया जाए जिससे लोगों को थोड़ा सकून मिले। बस योजना बनाई और उसे अंजाम दे डाला। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला लॉकडाउन की अवधि में चलता रहेगा।
आजीविका महिला ग्राम संगठन ग्रामीणों को करा रहा भोजन
कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान लॉकडाउन में गरीब व मजदूर भूखा ना रहें इसके लिए अपनी जान जोखिम में डालकर खतरे की परवाह किए बगैर कुटलूडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिला सदस्य गांव में जाकर भोजन तैयार कर ग्रामीणों को खिला रही हैं। महिला संगठन की अध्यक्ष वर्षा मुखी के नेतृत्व में रंजना मुर्मू, मनीषा मुखी रितु कर, शीला टुडू ने कड़ी धूप की परवाह किए बगैर इस विकट परिस्थिति में गांव में घूम- घूम कर खाना बनाकर लोगों को परोस रही हैं। साथ ही खाने से पहले व बाद में हाथ धुलवा रही हैं। इसके साथ ही घर में रहकर कोरोना जैसे वायरस को हराने की अपील लोगों से कर रही हैं।
ग्रामीणों को खाना खिलाती कुटलूडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिला सदस्य।
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला इलाके में समाजसेवी शेख असरफ भोलू और टिंकू ने की जरूरतमंद को खाद्य सामग्री देकर मदद।
लॉकडाउन को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के जमुआ में खुला मुख्यमंत्री विशेष दाल -भात केंद्र।