Move to Jagran APP

Corona : रोजगार छोड़ मास्क बनाने में जुटी ये महिलाएं, निश्शुल्क कर रहीं वितरण Jamshedpur News

प्रयास एक कदम नाम की इस संस्था में सौ से अधिक सदस्य है जिनमें 35 महिला सदस्य हैं। संस्था की महिलाएं अगरबत्ती और फिनायल बनाकर आमदनी करती थीं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:37 PM (IST)
Corona :  रोजगार छोड़ मास्क बनाने में जुटी ये महिलाएं, निश्शुल्क कर रहीं वितरण  Jamshedpur News
Corona : रोजगार छोड़ मास्क बनाने में जुटी ये महिलाएं, निश्शुल्क कर रहीं वितरण Jamshedpur News

जमशेदपुर (दिलीप कुमार)। कोरोना महामारी का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से किए गए लॉकडाउन के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था, राजनीतिक दल, स्वयंसेवी संगठन समेत कई समाजसेवी अपने स्तर से जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

सभी अपने क्षमता के अनुसार लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। जमशेदपुर शहर में ऐसा ही एक सामाजिक संस्था है प्रयास एक कदम। संस्था में सौ से अधिक सदस्य है, जिनमें 35 महिला सदस्य हैं। संस्था की महिलाएं पहले अगरबत्ती और फिनायल बनाकर आमदनी करती थीं।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के बाद अब वहीं महिलाएं स्वयं मास्क और सैनिटाइजर बनाकर जगह-जगह लोगों को निश्शुल्क बांट रही हैं। इसके साथ ही संस्था के सदस्य जरूरतमंद लोगों को रोज खिचड़ी भी खिला रहे हें। संस्था की चेयरपर्सन रेनू शर्मा ने कहा कि आपदा के वक्त सभी को एकजुट होकर देश और लोगों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए।

महिलाएं अपने घर बना रही कपड़े का मास्क

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए जिले में लॉकडाउन के बीच लोगों ने खुद को घरों में कैद किए रखा है। ऐसे में संस्था से जुड़ी महिलाएं अपने-अपने घर पर कपड़े का दो लेयर वाले मास्क बनाने का काम कर रही हैं। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सामूहिक रूप से सैनिटाइजर भी बना रही हैं। रेनू शर्मा ने बताया कि बारीडीह, सिदगोड़ा, साकची व मानगो में दो-दो महिला सदस्य, सीतारामडेरा, टीनप्लेट व बाराद्वारी में एक-एक सदस्य और लालभट्टा में संस्था की पांच महिला सदस्य कपड़े का मास्क बना रही हैं। संस्था की ओर से सभी महिलाओं को सूती कपड़ा दिया गया है। सभी महिलाएं सेवाभाव से निश्शुल्क वितरण के लिए कपड़े के मास्क बनाने का काम कर रही हैं।

अबतक बांट चुकी करीब दो हजार मास्क 

प्रयास एक कदम संस्था कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए लोगों के बीच अबतक करीब दो हजार मास्क बांट चुका है। महात्मा गांधी अस्पताल के निकट, मानगो बस स्टैंड परिसर, साकची गोलचक्कर, बारीडीह चौक समेत कई स्थानों पर संस्था के सदस्य जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया है। इसके साथ ही संस्था के सदस्य लोगों को सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं।

मास्क और सैनिटाइजर बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं मिलने के कारण संस्था के सदस्य अब जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण कर रहे हैं। संस्था के सदस्य लोगों को बता रहे हैं कि हम सब लोग सुरक्षित और सतर्क रहेंगे तभी शहर कोरोना के संभावित खतरे से सुरक्षित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.