Positive India : CM हेमंत सोरेन में थपथापाई जमशेदपुर पुलिस की पीठ, सरायकेला पुलिस को भी दी शाबाशी; ये है खास वजह
Positive India. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस की पहल को सराहा है। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर पुलिस के साथ सरायकेला पुलिस की पीठ भी थपथपाई है।
जमशेदपुर, जेएनएन। Positive India वैश्विक संकट बनकर खड़े कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच पुलिस की भूमिका को हर आम ओ खास की सराहना मिल रही है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर सख्ती बरत रही पुलिस खाना बनाकर जरूरतमंदों को परोस भी रही है। ऊपर से सख्त और भीतर से नरम दिल पुलिस सूचना पर जरूरतमंदों के घर तक पहुंच रही है और जरूरत के सामान मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस की पहल को सराहा है। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर पुलिस के साथ सरायकेला पुलिस की पीठ भी थपथपाई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर पुलिस के उस ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें Covid- 19 के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के दौरान साकची थाना इलाके में चलित सामुदायिक किचन के माध्यम से घूम-घूमकर जरूरतमंदों तकभोज का पैकेट पहुंचाने की जानकारी दी गई है। मुख्यंमत्री ने लिखा है- जमशेदपुर पुलिस का उम्दा कार्य । जमशेदपुर पुलिस आपदा की इस घड़ी में पूर देश के समक्ष अपने कार्यों से एक मिसाल स्थापित कर रही है।
उम्दा कार्य .@Jsr_police पुलिस।
.@JharkhandPolice आपदा की इस घड़ी में पूरे देश के समक्ष अपने कार्यों से एक मिसाल स्थापित कर रही है। https://t.co/VvUjxHa3zL" rel="nofollow — Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) March 30, 2020
सरायकेला पुलिस के लिए लिखी ये बात
मुख्यमंत्री ने सरायकेला पुलिस के उस ट्वीट को भी रिट्वीट किया है जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से जिले में संचालित 17 सामुदायिक रसोई घरों से कुल 1704 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन कराने कह बाम बताई गई है। मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की है-उम्दा कार्य सरायकेला पुलिस।
उम्दा कार्य सरायकेला पुलिस। https://t.co/iM7gdzZ52n" rel="nofollow— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) March 30, 2020
कोल्हान में पुलिस की खास पहल
लॉकडाउन की वजह से गरीबों, असहायों और वैसे लोग जो बाहर फंसे हैं उन्हें खाने के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए झारखंड के कोल्हान में पुलिस महकमे ने खास पहल की है। थानों में सामुदायिक रसोईघर बनाए गए हैं। यहां पुलिसकर्मी ही खाना बनाते हैं और जरूरतमंदों को परोसते हैं। सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जिले में 17 सामुदायिक रसोई घर चल रहे हैं। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम जिले में पैंतीस थानों में समुदायिक रसोई कार्यक्रम शुरू किया गया है। यहां गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले में 17 स्थानों पर अक्षया कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई है।