Move to Jagran APP

रांची पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से एक युवक को उठाया, जानिए Jamshedpur News

सिल्ली के आजसू पार्टी के नेता नरेश कुमार के नवंबर से गायब होने के मामले में रांची पुलिस ने जमशेदपुर से एक युवक को उठाया है। वह सिल्‍ली का ही रहनेवाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 04:13 PM (IST)
रांची पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से एक युवक को उठाया, जानिए Jamshedpur News
रांची पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से एक युवक को उठाया, जानिए Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के लोटा निवासी नरेश कुमार नवंबर 2019 से गायब है। अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। वह पंचायत समिति का सदस्य भी पहले रह चुका है। उसकी बरामदगी नहीं होने से पुलिस परेशान है। अनहोनी की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

loksabha election banner

बुधवार को रांची के सिल्ली और मुरी पुलिस टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से एक युवक को हिरासत में लिया जो तीन वर्ष से साकची थाना क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम मृत्युजंय कुमार बताया। वह भी सिल्ली के लोटा इलाके का ही रहनेवाला है। तीन वर्ष से वह कभी गांव नहीं गया। नरेश कुमार और उसके बीच गांव में लंबे अर्से से विवाद चला आ रहा है। गायब युवक के परिजनों को आशंका है कि इस मामले में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से मृत्युजंय कुमार का ही हाथ है। उसकी तलाश करते हुए पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंची। टीम में मूरी ओपी क्षेत्र प्रभारी गुलाम रब्बानी और अन्य शामिल थे। मृत्युजंय कुमार साकची में रहकर डोर टू डोर प्रोडक्ट बेचने का काम कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.