Move to Jagran APP

एक्शन में पुलिस : छत्तीसगढ़ में खपाने जा रहा 20 मीट्रिक टन मैंगनीज अयस्क जब्त, सात गिरफ्तार

एक्शन में पुलिस बड़बील पुलिस ने मैंगनीज अयस्क चोरी कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खपाने जा रहे गिराोह को पकड़ा। सात लोगों को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से 20 मीट्रिक टन मैंगनीज अयस्क लदा 14 चक्का ट्रक भी पुलिस ने जब्त किया।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 06:42 PM (IST)
एक्शन में पुलिस : छत्तीसगढ़ में खपाने जा रहा 20 मीट्रिक टन मैंगनीज अयस्क जब्त, सात गिरफ्तार
Barbil News : गिरफ्तार सात आरोपी के साथ पुलिस।

बड़बिल(चाईबासा)। झारखंड की पश्चिम सिंहभूम जिला सीमा से सटे ओडिशा में बड़बिल पुलिस ने मैंगनीज अयस्क चोरी कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खपाने जा रहे एक गिरोह को दबोचा। 20 मीट्रिक टन मैंगनीज अयस्क लदा 14 चक्का ट्रक, अवैध कारोबारियों द्वारा छोड़ी गई एक पल्सर बाइक, लेनदेन के लिए रखे गए 55 हजार रुपये नकद और आठ मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किये हैं। साथ ही साथ सात खनिज तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बड़बिल थाना प्रभारी सुशांत दास ने कहा- शनिवार रात को विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के बाद बड़बिल पुलिस एसआई बी साहू, एएसआई बी नायक एवं स्वयं थाना प्रभारी के नेतृत्व एक टीम ने बड़बिल थाना अंतर्गत टोन्टो के निकट वाहन जांच और सत्यापन अभियान चलाया। 14 चक्का वाहन को रोका गया।

loksabha election banner

चालक के पास नहीं थे कागजात

तलाशी लेने पर वाहन में मैंगनीज लदा पाया गया। इस संबंध में कागजात दिखाने को कहा गया तो चालक चालान नहीं दिखा पाया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए वाहन को मैंगनीज अयस्क के साथ जब्त कर लिया गया। सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकद राशि व मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में बताया गया कि कोईड़ा थाना अंतर्गत मालदा वन क्षेत्र से अवैथ खनन किए गए मैंगनीज अयस्क को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। रविवार को मैंगनीज अयस्क चोरी मामले में गिरफ्तार कुल सात आरोपियों को कोर्ट चालान किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की सूची

1. दिनेश साहनी, ग्राम सासन, थाना हसनपुर रोड, जिला समस्तीपुर।

2. सुजीत कुमार साहू, ग्राम गणेशपुर, थाना रेंगाली, जिला सम्बलपुर।

3. मोहम्मद रफीक, वार्ड संख्या-15, साधुसिंह हटिंग, थाना बड़बिल।

4. जय मंगल मुंडा, ग्राम चोर मालदा, थाना रुगुड़ी, जिला केंदुझर।

5. रंजन शर्मा, ग्राम चंडीखोल, थाना बड़चना, जिला जाजपुर।

6. जाफर उस्मान शेख, ग्राम बेरहामपुरा, थाना दानिलिम्दा, जिला अहमदाबाद, गुजरात।

7. अजीत कुमार पात्रा, ग्राम काटेसाई, थाना रुगुड़ी, जिला केन्दुझर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.