Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 लाख इंजन बनाकर टाटा कमिंस ने बनाया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्‍लांट में बनकर हुआ तैयार; कर्मचारियों को मिलेंगे तोहफे

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 02:26 PM (IST)

    Tata Motors इंजन उत्‍पादन के मामले में टाटा मोटर्स की अनुषंगी इकाई टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्‍लांट ने 20 लाख के आंकड़ें को पार कर लिया है। इससे पहले साल 2019 में इसी प्‍लांट में 15 लाख इंजन का निर्माण किया गया था। यह नया रिकॉर्ड हासिल करने के लिए अब कर्मचारियों को गिफ्ट मिलेगा। हालांकि कर्मचारियों को उपहार क्या मिलेगा यह अब तक तय नहीं हो पाया है।

    Hero Image
    टाटा कमिंस ने 20 लाख इंजन बनाकर बनाया रिकॉर्ड।

    जासं, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स की अनुषंगी इकाई, टाटा कमिंस ने जमशेदपुर प्लांट से रिकाॅर्ड 20 लाख इंजन तैयार किया है। इस उपलक्ष्य पर कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी लगभग 800 कर्मचारियों को उपहार दिया जाएगा। उपहार को लेकर टाटा कमिंस प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति बन चुकी है। हालांकि कर्मचारियों को उपहार क्या मिलेगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2019 में प्‍लांट में बना था 15 लाख इंजन

    इससे पहले कर्मचारियों को दो लाख इंजन के निर्माण पर स्वेटर, पांच लाख पर ट्राली बैग, 10 लाख पर इंडक्शन हीटर मिला था। वर्ष 2019 में जमशेदपुर प्लांट ने 15 लाख इंजन तैयार किया था, लेकिन यूनियन में हो रहे आपसी विवाद के कारण प्रबंधन द्वारा स्टेयरिंग कमेटी बनी थी लेकिन उक्त कमेटी कर्मचारियों को कोई गिफ्ट नहीं दिला सकी थी।

    फरवरी माह में कर्मचारियों ने 20 लाख इंजन तैयार कर नया रिकाॅर्ड बनाया है। ऐसे में कर्मचारियों की बीच चर्चा है कि आखिर नया उपहार क्या और कितनी कीमत का होगा। कर्मचारियों को गिफ्ट कब तक दिए जाएंगे, इसकी विधिवत घोषणा कंपनी प्रबंधन द्वारा जल्द की जाएगी।

    विसर्जन के कारण नहीं चलेंगी टाटा मोटर्स की बसें

    टाटा मोटर्स के कर्मचारी कंपनी द्वारा संचालित बसों से ही ड्यूटी आना-जाना करते हैं, लेकिन रामनवमी विसर्जन जुलूस के कारण गुरुवार 18 अप्रैल को बस सेवा सभी शिफ्ट में बंद रहेगी।

    ऐसे में कंपनी प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक खुद ही अपनी व्यवस्था कर ड्यूटी आएं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बसें चलेंगी।

    टाटा मोटर्स कर्मचारियों को टीशर्ट मिलना शुरू

    टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को टी-शर्ट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी में बीते वर्ष हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के तहत प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच सभी कर्मचारियों को टी-शर्ट दिए जाने पर सहमति बनी थी। इसी कड़ी में प्लांट-1 से इसकी शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को भी टी-शर्ट मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: 

    JMM के अंदर क्‍या पक रही खिचड़ी? अपने ही प्रचार कार्यक्रम से नदारत जोबा मांझी, दौड़-भागकर चंपई अकेले कर रहे फील्डिंग

    परीक्षा में पूछा गया ऐसा सवाल कि मच गया बवाल, कोल्‍हान विश्‍वविद्यालय के इस प्रश्‍न पत्र को देख चकराया बच्‍चों का सिर