Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. जमशेदपुर में आज यानी रविवार को मंत्री सरयू राय अपने पत्ते खोलेंगे वही गुरुनानकदेव की जयंती पर नगर कीर्तन निकलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 09:19 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 10:14 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

 जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Top Events Today - Events in Jamshedpur Today on 17 November 2019 -जमशेदपुर में आज यानी रविवार को मंत्री सरयू राय अपने पत्ते खोलेंगे वही गुरुनानकदेव की जयंती पर नगर कीर्तन निकलेगा। 

loksabha election banner

 आज सरयू लेंगे राजनीतिक दिशा पर निर्णय

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें इस बात का निर्णय लेंगे कि वे राजनीति की नई पारी कैसे शुरू करेंगे। ज्ञात हो कि सरयू ने शनिवार को घोषणा कर दी है कि उन्हें भाजपा से टिकट नहीं चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए नामांकन पत्र लिया है। 

तीन साल बाद होगा बिष्टुपुर राम मंदिर का चुनाव

जमशेदपुर : आंध्र भक्त बिष्टुपुर श्री राम मंदिर की कार्यकारिणी समिति का चुनाव रविवार को होगा। तीन साल बाद यह चुनाव होगा। इसमें तीन गुट के प्रत्याशी 26 पदों के लिए ताल ठोंक रहे हैं। 26 पदों के लिए 74 सदस्यों ने नामांकन किया है। 

मिर्गी पर आज डॉक्टर करेंगे मंथन 

जमशेदपुर : विश्व मिर्गी दिवस के मौके पर रविवार को साकची स्थित डॉ. एमएन सिंह क्लिनिक में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वहीं लोगों को लिए एक जागरुकता कार्यक्रम भी रखा गया है। इसपर विस्तार से होगी खबर।

बांझपन पर आज देशभर के डॉक्टर करेंगे मंथन

जमशेदपुर : ओबस्टेट्रिक्स और गायनकोलॉजी सोसाइटी की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में बांझपन पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर के डॉक्टर शामिल होंगे और अपना-अपना अनुभव शेयर होंगे। 

आज निकलेगा नगर कीर्तन

जमशेदपुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को जेम्को गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा। यह नगर कीर्तन साकची गुरुद्वारा शाम को पहुंचेगा। पंजप्यारे के अगुवाई में नगर कीर्तन निकलेगा।

आज के कार्यक्रम

 समाधान द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

स्थान : सिदगोड़ा टाउन हॉल

समय : शाम 7 बजे।

 रक्तदान शिविर

स्थान : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, बिष्टुपुर

समय : सुबह 10 बजे।

 रक्तदान शिविर

स्थान : ऋषि भवन, जुगसलाई

समय : सुबह 8 बजे।

 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का आमसभा

स्थान : बिरसानगर जोन नंबर तीन, प्रधान कालोनी

समय : सुबह 10 बजे।

 बांझपन पर राष्ट्रीय सेमिनार

स्थान : होटल रमाडा, बिष्टुपुर

समय : सुबह 9.30 बजे।

भोजपुरी एल्बम की शूटिंग

स्थान : गांधी घाट, साकची

समय : दोपहर 1 बजे।

 लाजपत राय की पुण्यतिथि

स्थान : नमन कार्यालय, साकची

समय : दोपहर 3.30 बजे।

 पटेल जयंती

स्थान : छोटा गोविंदपुर, पटेल स्कूल

समय : शाम 7 बजे।

 मिर्गी रोग पर सेमिनार

स्थान : डॉ. एमएन सिंह क्लिनिक, साकची

समय : दोपहर 12.30 बजे।

राम मंदिर कमेटी का चुनाव

स्थान : बिष्टुपुर राम मंदिर

समय : सुबह 8 बजे।

डांस शो

स्थान : लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम

समय : शाम 4:30 बजे से

संवाद : जनजातीय सम्मेलन

स्थान : गोपाल मैदान बिष्टुपुर

समय : शाम 5:30 बजे से

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.