डॉक्टर दंपती के घर फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, पति ने किया कुछ ऐसा Jamshedpur News
दोनों के बीच का मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। डॉ. पूर्णिमा ने रात अपने घर से बाहर बिताई।
जमशेदपुर, जासं। बारीडीह स्थित विजया गार्डेन के डुप्लेक्स में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी डॉक्टर दंपती का ड्रामा हुआ। डॉ. पूर्णिमा ने रात अपने घर से बाहर बिताई। शुक्रवार की रात डॉ. पूर्णिमा अपने दो बच्चों को लेकर घर के अंदर जाना चाहती थी। इसमें मानवाधिकार आयोग के कार्यकर्ता उनकी मदद कर रहे थे, पर डॉ. विकास सिंहदेव को यह मंजूर नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच बहस होती रही। चूंकि दोनों के बीच का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। गुरुवार को डॉ. पूर्णिमा ने अपने पति के खिलाफ घर से निकाल देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
डॉ. विकास बोले, जरूरी कागजात और रुपये ले गई पत्नी
शुक्रवार को हुए ड्रामे में डॉ विकास का कहना है कि उसकी पत्नी उन्हें जान से मारने की नीयत से 20-25 लोगों के साथ आई थी। घर में तोडफ़ोड़ भी किया। घर में घुसकर उनके जरूरी कागजात और कुछ जरूरी सामान के साथ एक लाख रुपये ले गई। जरूरी सामानों में इस मामले के सुबूत भी थे।
देर रात इंतजार के बाद वापस चली गई डॉ. पूर्णिमा
डॉ. पूर्णिमा अपने बच्चों के साथ घर के अंदर जाना चाहती थी। पर डा.ॅ विकास ने खुद को अंदर से बंद कर रखा था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब विकास ने अंदर नहीं आने दिया तो डॉ. पूर्णिमा वापस चलीं गई।
छेडख़ानी मामले में जेल जा चुका है विकास
चाईबासा में एक महिला मरीज से छेडख़ानी मामले में डॉ. विकास जेल जा चुका है। इन्हीं सब कारणों से डॉ. पूर्णिमा ने पति से संबंध तोडऩा चाहा और न्यायालय में तलाक की अर्जी दे दी। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे। गुरुवार को डॉ. विकास अचानक घर पहुंचे और जबरदस्ती घर में रहने लगे, जिसका डॉ. पूर्णिमा विरोध कर रही है।