जमशेदपुर की बेटी की ऊंची उड़ान, पूजा शर्मा का मिस इंडिया इंटरनेशनल में चयन Jamshedpur News
जमशेदपुर की एक और बेटी ने ऊंची उड़ान भरी है। परसूडीह की पूजा शर्मा का चयन मिस इंडिया इंटरनेशनल में किया गया है। वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 01:48 PM (IST)
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर वीमेंस कालेज की छात्रा पूजा शर्मा का मिस इंडिया इंटरनेशनल के लिए चयन हुआ है। वह इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। पूजा परसुडीह के नामोटोला निवासी प्रेम कुमार शर्मा व नीलम शर्मा की पुत्री है।
पूजा का चयन इंडियन फैशन फियेस्टा द्वारा किया गया है। इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कुल नौ हजार लड़कियों में से 30 का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले इंडोनेशिया में होगा। पूजा वीमेंस कालेज से प्लस टू करने के बाद इग्नू से बीएससी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें