Move to Jagran APP

चैंबर चुनाव : अध्यक्ष पद पर अशोक भालोटिया निर्विरोध, 82 ने किया नामांकन Jamshedpur News

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक भालोटिया निर्विरोध हो जाएंगे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 11:18 PM (IST)
चैंबर चुनाव : अध्यक्ष पद पर अशोक भालोटिया निर्विरोध, 82 ने किया नामांकन Jamshedpur News
चैंबर चुनाव : अध्यक्ष पद पर अशोक भालोटिया निर्विरोध, 82 ने किया नामांकन Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक भालोटिया निर्विरोध हो जाएंगे। अब चुनाव के दिन उनके निर्वाचित होने की घोषणा औपचारिकता भर रह गई है। नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को अध्यक्ष और मानद सचिव (कर-वित्त) पद पर राजीव अग्रवाल के खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं डाला। वहीं, ट्रस्टी के पांच में से मात्र एक पद पर निर्मल काबरा ने नामांकन किया। अशोक भालोटिया एंड टीम के खिलाफ लिपु शर्मा की टीम ने ऑफिस बियरर के 11 में से नौ पदों पर अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं, कार्यकारिणी के 30 में से लिपु की टीम से 29, जबकि भालोटिया टीम से 33 सदस्यों ने नामांकन किया है। 

loksabha election banner

चैंबर चुनाव में शनिवार शाम बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में काफी गहमा-गहमी रही। भालोटिया और लिपु शर्मा की टीम के सभी सदस्य एक साथ पहले बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर जाकर भगवान से चुनाव में जीत दिलाने का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद दोनो टीम के सदस्य चैंबर भवन पहुंचे और नामांकन किया। सिंहभूम चैंबर के चुनाव में ऑफिस बियरर के 11 पदों पर 20, जबकि कार्यकारिणी समिति के लिए 62 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 

लिपु एंड टीम ने अशोक को माना सर्वमान्य अध्यक्ष

लिपु शर्मा एंड टीम ने अशोक भालोटिया को अपनी टीम का भी सर्वमान्य अध्यक्ष मानते हुए उनके खिलाफ अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। वहीं, उनकी टीम ने टैक्सेसन एंड फायनांस पद पर भी राजीव अग्रवाल को वाकओवर देकर निर्विरोध जीतने का मौका दे दिया है। 

ट्रस्टी के पद पर निर्मल काबरा भी निर्विरोध

ट्रस्टी के पांच पदों में से मात्र एक नामांकन निर्मल काबरा ने किया। चैंबर के संशोधित संविधान के अनुसार इस पद पर केवल पूर्व अध्यक्ष ही नामांकन कर सकते हैं। वैसे ट्रस्टी जो वर्तमान कार्यकारिणी में शामिल हैं, दोबारा इस पद के लिए नामांकन नहीं कर सकते हैं। 

अशोक भालोटिया एंड टीम

अध्यक्ष : अशोक भालोटिया निर्विरोध

महासचिव : भरत वसानी

उपाध्यक्ष (उद्योग) : नितेश धूत 

सचिव (इंडस्ट्री) : महेश सोंथालिया 

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) : विजय आनंद मूनका 

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) : सत्यनारायण अग्रवाल

उपाध्यक्ष (टैक्सेसन एंड फायनांस) : दिनेश चौधरी

सचिव (टैक्सेसन एंड फायनांस) : राजीव अग्रवाल निर्विरोध

उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर) : मानव केडिया

सचिव (पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर) : अनिल मोदी 

कोषाध्यक्ष : दिलीप कुमार गोलछा 

कार्यकारिणी सदस्य : दिलीप गोयल, एसएम शर्मा, विनोद शर्मा (कामसा स्टील), रमेश सोंथालिया, रामू देबुका (बीएसएस), बीएन शर्मा, अनिल चौधरी, अरूण गुप्ता, भरत मकानी, मृणाल कांति दास, मनोज अग्रवाल (एएसल), प्रकाश मोदी, मनोज कुमार गोयल, राजेश अग्रवाल (अधिवक्ता), मनोज चेतानी, पीयूष चौधरी (अधिवक्ता), पवन शर्मा, बजरंग लाल अग्रवाल, संजय देबुका, राजेश अग्रवाल, अंकित गोयल (एएसएल), राजेश जासूका, किशोर गोलछा, मनीष अग्रवाल (तुलसानिया), मुकेश शर्मा, पवन नरेडी, प्रदीप गुप्ता, हनु जैन, संदीप पारिख, नरेश मोदी, विकास लोढ़ा व कमल लोढ़ा। 

हमारी पूरी टीम निर्विरोध जीत कर आ रही है। इसके लिए मैं अभी से अपने सभी सदस्यों को बधाई और मेरे सभी वोटरों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

भरत वसानी, महासचिव पद के उम्मीदवार

लिपु शर्मा एंड टीम 

महासचिव : श्रवण कुमार काबरा 

उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) : श्रवण कुमार अग्रवाल (देबुका)

सचिव (इंडस्ट्री) : विनोद शर्मा 

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) : सुरेश कुमार शर्मा (लिपु)

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) : मंटू लाल अग्रवाल 

उपाध्यक्ष (टैक्सेसन एंड फायनांस) : पवन कुमार अग्रवाल 

उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर) : मुकेश मित्तल 

सचिव (पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर) : पद्म अग्रवाल

कोषाध्यक्ष : नंदन जालुका 

कार्यकारिणी सदस्य : संतोष कुमार गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, श्रवण मित्तल, अजय कुमार अग्रवाल, उमेश खिरवाल, सुनील कुमार सरायवाला, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, निलेश राजगढिय़ा, विकास सिंघानिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशीष मित्तल, राजेश कुमार अग्रवाल (ङ्क्षरगसिया), मुकेश मित्तल, विमल कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार छावछरिया, विनोद कुमार अग्रवाल, प्रमेंद्र कुमार शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, रामनाथ गौड़, सुशील कुमार मित्तल, संजीत जायसवाल, मोतीलाल साव, संजय कुमार कसेरा। 

चुनाव से पहले हर उम्मीदवार खुद को विजेता बताता है। हम बदलाव के लिए आए हैं। चैंबर के सभी पदों पर सिर्फ वही लोग बार-बार अलग-अलग पदों पर चुनाव जीत रहे हैं। नए लोग जब नई सोच के साथ आएंगे तो ही संस्था मजबूत होगी। 

श्रवण काबरा, महासचिव पद के उम्मीदवार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.