Top Jamshedpur News of the day, 12th September 2019, विभूति भूषण बंदोपाध्याय, जोबा माझी के साथ दुर्घटना, दुर्गा पुजा पर स्पेशल ट्रेन, जेएफसी के खिलाड़ी पहुंचे
महान बांग्ला लेखक विभूतिभूषण बंदोपाध्याय की याद में घाटशिला में आयोजनों का सिलसिला चल रहा है। सड़क हादसे में बची मनोहरपुर विधायक जोबा माझी की जान।
जमशेदपुर (जेएनएन)। फिल्म पाथेर पांचाली के मूल लेखक और तमाम कालजयी रचनाओं के रचनाकार विभूतिभूषण बंदोपाध्याय की जयंती उनकी कर्मस्थली घाटशिला में धूमधाम से मनाई जा रही है। सड़क हादसे में मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी की जान बाल-बाल बची। रेलवे ने दुर्गा पूजा पर विशेष ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। इंडियन सुपर लीग सीजन 6 की तैयारी के लिए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी जमशेदपुर पहुंच गए हैं।
अमर प्रेम के रचयिता को यूं ही नहीं मिला श्रेष्ठ साहित्यकार का दर्जा
पश्चिम बंगाल की माटी में जन्मे और झारखंड की सरजमी से शब्दों को कागज पर उकेर कर अमर प्रेम की रचना करनेवाले विभूतिभूषण बंदोपाध्याय को यूं ही आधुनिक भारत के श्रेष्ठ साहित्यकार का दर्जा नहीं मिल गया। आइए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनका पूरा सफरनामा। विभूतिभूषण बंदोपाध्याय की बांग्ला कहानी हिंगेर कोचुरी पर 1972 में बनी फिल्म अमर प्रेम दर्शकों को इतना भाया था कि इसे फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इस कहानी पर पहले ही बांग्ला फिल्म निशि पद्मा बन चुका था। अमर प्रेम शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी थी। इसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर नायक-नायिका की भूमिका में थे। शर्मिला टैगोर वेश्या की भूमिका में थी जो पति की दूसरी शादी के बाद ससुराल और मायके दोनों जगह से ठुकरा दी गई और फिर धोखे से वेश्यालय में बेच दी गई।
सड़क हादसे में बाल-बाल मची मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी, रांची जाने के दौरान दुर्घटना
राजधानी रांची जाने के क्रम में मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत भरी खबर रही कि इस दुर्घटना में विधायक जोबा मांझी बाल-बाल बच गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रांची जाने के क्रम में टेबो थाना छेत्र के हेसाडीह के समीप विधायक की गाड़ी को एक आल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण विधायक की गाड़ी और आल्टो कार छतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद जोबा मांझी दूसरी गाड़ी से रांची रवाना हो गई। जोबा मांझी झारखंड विधानसभा के नए भवन के उद्धाटन समारोह में शामिल होने के लिए रांची जा रही थी। इस क्रम में एनएच 75 पर दुर्घटना घटी।
दुर्गा पूजा में सैर-सपाटे में नहीं पड़ेगी खलल, स्पेशल ट्रेन है न
त्योहारी मौसम में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे खास कदम उठा रही है। दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ की छुट्टी में ट्रेनों में होनेवाली भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से टाटा-काचेगोड़ा-टाटा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन सात अक्टूबर से चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 07438 काचेगोड़ा-टाटा पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को काचेगोड़ा स्टेशन से दोपहर एक बजे रवाना होगी। वही 07439 टाटा-काचेगोड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर स्टेशन से 10.50 बजे रवाना होगी। काचेगोड़ा-टाटा एक्सप्रेस सात अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। जबकि टाटा-काचेगोड़ा एक्सप्रेस 8 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, 7 स्लीपर क्लास समेत 6 सामान्य कोच होंगे।
जमशेदपुर पहुंचे जेएफसी के खिलाड़ी, एक महीने करेंगे अभ्यास
इंडियन सुपर लीग सीजन -6 की तैयारी करने जमशेदपुर एफसी की टीम शहर पहुंच गई है। मेन ऑफ स्टील की टीम कदमा स्थित फ्लैटलेट्स में अभ्यास करेगी। बुधवार को ही सभी देशी व विदेशी खिलाड़ी शहर पहुंच गए। विदेशी खिलाड़ी (स्पेनिश) तिरी, पिटी, कैस्टल, नोए कोस्टा व मोनोराय कोच एंटिनियो इरियांडो सहित देशी खिलाड़ी एक महीने तक जमशेदपुर में अभ्यास करेगी। इस दौरान टीम ईस्ट बंगाल, मोहन बागान, रीयल कश्मीर जैसी टीमों के साथ मैत्री मैच खेलेगी। बुधवार की शाम जमशेदपुर में शामिल विदेशी खिलाड़ी तफरीह के लिये फ्लैट लेट से बाहर निकले। पास ही में आयोजित कदमा गणेश मेला का मजा लिया। सहायक कोच स्टीवन डायस ने कहा कि बचपन से टीएफए था सपना, यहां पहुंच कर रोमांचित हूं। यह मेरे कोचिंग कैरियर की शुरुआत है इसलिए मुझे सौ प्रतिशत देना होगा।