Move to Jagran APP

पटमदा की महिला समिति झारखंड में अव्वल, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत Jamshedpur News

11 हजार रुपये से शुरू कारोबार एक साल में पांच लाख रुपये पर पहुंच गया। यह कमाल कर दिखाया पटमदा प्रखंड के बांगुरदा गांव की हरिजन पिछड़ी महिला समूह ने।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 09:17 PM (IST)
पटमदा की महिला समिति झारखंड में अव्वल, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत Jamshedpur News
पटमदा की महिला समिति झारखंड में अव्वल, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत Jamshedpur News

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड के बांगुरदा गांव की हरिजन पिछड़ी महिला समूह अपने काम के बूते पूरे झारखंड में अव्वल बना। राज्य की रांची में नाबार्ड का स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हरिजन पिछड़ी महिला समूह बांगुरदा की सचिव निरूपमा महतो और अध्यक्ष सरस्वती महतो को पुरस्कृत किया। 

loksabha election banner

 निरूपमा महतो ने बताया कि महिला समिति का खासियत यह है कि 2018 में इसका गठन 10 महिलाओं के साथ किया गया था। पहली बार 11 हजार रुपये का कर्ज लिया। जिससे खेती का काम किया। लाभ होने पर कर्ज लौटा दिया। इसके बाद महिलाओं करी हिम्मत बढ़ी और दूसरी बार 50 हजार रुपये कर्ज लिया। इस रकम को खेती व पशुपालन में लगाया। 50 हजार रुपये भी सूद समेत लौटा दिया। इसके बाद महिला समूह को तीसरी बार डेढ़ लाख रुपये का लोन मिला। उसे भी लौटा दिया।

11 हजार से शुरू कारोबार पांच लाख पर पहुंचा

इसके बाद अभी कुछ दिनों पूर्व बैंक ने महिला समूह को पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया है। एक साल में ही हरिजन पिछड़ी महिला समूह ने ऐसा काम दिखाया कि पूरे झारखंड में अव्वल हो गयीं। महिला समूह को विकास का रास्ता नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक सिद्धार्थ शंकर के पहल पर टैगोर सोसायटी फार रूरल डेवलपमेंट एनजीओ के माध्यम से कराया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.