Move to Jagran APP

बेवफा है ये बादल, गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत Jamshedpur News

जमशेदपुर में अभी पांच दिन और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। आकाश में बादलों को लुकाछिपी जारी रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 03:01 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 04:00 PM (IST)
बेवफा है ये बादल, गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत Jamshedpur News
बेवफा है ये बादल, गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। आकाश में बादल छाये तो उम्मीद बेमानी नहीं कि बारिश होगी। शुक्रवार को जमशेदपुर के आकाश पर बादल छाए तो उमस से परेशान लोगों में राहत की उम्मीद जगी। लेकिन जल्द ही उम्मीद पर पानी फिर गया जब बादल छट गए। 

loksabha election banner

 दरअसल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई तक शहर में मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान तापमान बढऩे की संभावना है। वैसे भी गुरुवार को पिछले पांच दिनों से सूबे का सबसे गर्म शहर जमशेदपुर बना था। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया था। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और डाल्टनगंज का 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मानसून ने मुंह फेरा

राज्य में मानसून की स्थित सामान्य है, लेकिन अपने शहर से मानसून पूरी तरह रुठा हुआ है। पिछले छह दिनों से जमशेदपुर में बारिश नहीं हुई है। जिसका नतीजा है कि शहरवासी एकबार फिर गर्मी से त्राहिमाम कर रहे हैं। खेत भी बारिश नहीं होने की वजह से सूखने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.