Move to Jagran APP

Top Jamshedpur News of the day,11 th July 2019, जीनियस अवार्ड, निशाने पर डॉक्टर, सड़क हादसा, नौ दिन बाद केस, महिला की मौत

जमशेदपुर में दैनिक जागरण की ओर से प्रतिभावान बच्चों को जीनियस अवार्ड से नवाजा गया वही पीएफ कर्मी की लाश मिलने के नौ दिन बाद हत्या का केस दर्ज किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 05:00 PM (IST)
Top Jamshedpur News of the day,11 th July 2019, जीनियस अवार्ड, निशाने पर डॉक्टर, सड़क हादसा, नौ दिन बाद केस, महिला की मौत
Top Jamshedpur News of the day,11 th July 2019, जीनियस अवार्ड, निशाने पर डॉक्टर, सड़क हादसा, नौ दिन बाद केस, महिला की मौत

जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर में दैनिक जागरण ने एक वृ‍हत कार्यक्रम में परीक्षाओं में बेहतर अंक लानेवाले बच्चों को जीनियस अवार्ड से नवाजा। जमशेदपुर के कार्यालय में पीएफ कर्मी की लाश मिलने के नौ दिन बाद हत्या का केस दर्ज किया गया। बंदगांव में दो वाहनों के बीच आ गए तीसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जम शेदपुर में डॉक्टर अपराधियों के निशाने पर हैं। यहां दो डॉक्टर की हत्या भी हो चुकी है। बड़बिल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया।

loksabha election banner

अवार्ड पाकर बच्चों के खिले चेहरे

जमशेदपुर के राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में जागरण जीनियस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन करनेवाले जैक बोर्ड, सीबीएसई व आइसीएसई बोर्ड से मैट्रिक व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार मुख्यरूप से उपस्थित थे। 

लाश मिलने के नौ दिन बाद केस

पीएफ कर्मी की लाश मिलने के नौ दिन बाद केस दर्ज किया गया। साकची थाने में प्राथमिकी मृतक रामनरेश प्रसाद के रिश्तेदार सुदेश कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। पुलिस पिछले आठ दिन से बयान का इंतजार कर रही थी क्योंकि रामनरेश प्रसाद की लाश मिलने के बाद जो बयान परिजन की ओर से दिया गया था उसमें सुधार की बात कही गई थी। नौ दिन बाद हालांकि, बयान पूर्ववत ही रहा और इस आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान में सुदेश कुमार ने कहा है कि सुरेश प्रसाद ने खुदकशी नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई। हत्या कर शव को तीन से पांच जुलाई तक कार्यालय के शौचालय में छिपाकर रखा गया। कार्यालय के अधिकारियों को आरोपी बनाते हुए सुदेश ने कहा है कि तीनों दिन कार्यालय में कामकाज हुआ, लेकिन किसी ने शौचालय में शव होने की जानकारी नहीं दी।

निशाने पर जमशेदपुर के डॉक्टर

जमशेदपुर के डॉक्टर लगातार अपराधियों के निशाने पर रहे हैं। चिकित्सकों पर हो हमले के खिलाफ आवाज उठाने पर पंकज दुबे और उसके गुर्गों ने 17 दिसंबर 2009 को बिष्टुपुर आवास में घुसकर टाटा मुख्य अस्पताल के चिकित्सक सह भाजपा चिकित्सक मंच के नेता डॉक्टर प्रभात कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बागबेड़ा निवासी पंकज दुबे को हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई। कदमा में 3 दिसंबर 2009 को टीएमएच के सेवानिवृत चिकित्सक पीके मिश्रा पर पंकज गिरोह ने ही फायरिंग की थी।

बंदगांव में दो बसों के बीच आया छोटा वाहन

 पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना इलाके में रांची-चाईबासा मार्ग पर हिरणी फॉल के करीब हुई दुर्घटना में एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चाईबासा से राधेश्याम और मनीला नामक बस रांची जा रही थी। दोनों में आगे निकलने की होड़ मची थी। पहले एक आगे निकल जाती तो उसके बाद दूसरा। इसी दौरान राधेश्याम बस आगे निकल गई और हिरणी फॉल का तीखा मोड़ आ गया। रांची से चाईबासा की ओर जा रही बिजली उपकरणों से लदा मैजिक वाहन मनीला बस की चपेट में आ गया। मैजिक के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रक ने महिला को कुचला, मौत 

जोड़ा के भद्रासाही के टोंटो ग्राम से गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजपथ 520 पर टोंटो ग्राम की मांझीसाही निवासी 52 वर्षीय सुकमती साहू को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया। वह होटल से निकल कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक 14 चक्का ट्रक ओडी 09 के 2179 ने धक्का मारा। धक्का इतना जोरदार था कि सुकमती दूर छिटक कर गड्ढे में समा गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो सड़क पर उतरे और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.