फैशन के मंच पर मॉडलों ने बिखेरा जलवा Jamshedpur News
मिस्टर एंड मिस झारखंड फैशन शो सीजन-3 का ऑडिशन हुआ। इसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने शिकरत की। ग्रैंड फिनाले धनबाद में होगा।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 12:33 PM (IST)
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। मिस्टर एंड मिस झारखंड फैशन शो सीजन-3 का ऑडिशन साकची स्थित डीसी लाउंज में हुआ। मिस्टर एंड मिस झारखंड बनने का सपना लिए जमशेदपुर के सौ से अधिक मॉडल ऑडिशन देने को पहुंचे।
स्टाइल लाइम एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ऑडिशन में जज की भूमिका में मिस क्वीन ऑफ झारखंड कोमल जायसवाल, मॉडल अंकित जायसवाल और फैशन स्टाइलिस्ट हर्षा कुमारी मौजूद थीं। ऑडिशन में भाग लेने पहुंचे मॉडलों को तीन अलग-अलग राउंड से गुजरना पड़ा। पहला इंट्रो राउंड दूसरे में रैंप वॉक और अंत में टैलेंट राउंड का हुआ।
स्टाइल लाइम की डाइरेक्टर सह मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने बताया कि ओडिशन के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। ऑडिशन में चुने गए मॉडल सेमीफाइनल में जाएंगे। शो का अगला ऑडिशन 13 जुलाई को देवघर में होगा जबकि ग्रैंड फिनाले धनबाद में होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें