टाटा कमिंस में सेफ्टी की अनदेखी करने वालों पर गिरेगी गाज jamshedpur news
प्लांट स्तर पर निगरानी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर अधिकारियों के साथ कैमरे की भी नजर है।
जमशेदपुर (जासं)। टाटा कमिंस में सेफ्टी का अनदेखी करने वालों पर गाज गिराने की तैयारी है। इसे लेकर प्लांट हेड की ओर से कहा गया है कि घर से लेकर कंपनी तक सभी कर्मचारी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। कंपनी परिसर में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्लांट स्तर पर इसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर अधिकारियों के साथ कैमरे की भी नजर है।
खबर है कि कार्यस्थल पर चश्मा नहीं लगाने वाले करीब 50 कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। चर्चा यह भी है कि आधा दर्जन कर्मचारियों को चश्मा नहीं पहनने की वजह से उन्हें काउंसिलिंग लेटर थमाया गया है। ये सभी कर्मचारी एसेंबली लाइन के हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। शुन्य दुर्घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन व यूनियन संयुक्त रूप से अभियान चलाए हुए है। इसमें सभी कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की गई है। पहले से ही सेफ्टी नियमों का पालन करने की चेतावनी मिली हुई है।