Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, बोले-हर वर्ग को जोड़ना है

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से संगठन पर्व 2019 का शुभारंभ हो रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 11:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 12:26 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, बोले-हर वर्ग को जोड़ना है
मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, बोले-हर वर्ग को जोड़ना है

जमशेदपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से संगठन पर्व 2019 का शुभारंभ हो रहा है। हमें राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने आह्रवान किया कि न्यू इंडिया के निर्माण के लिए भाजपा को सशक्त करें।

loksabha election banner

कार्यक्रम का आयोजन बिरसानगर में डुंगरीटोला मैदान में हुआ। इसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, महानगर भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह समेत विधायक व पार्टी के नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार की शाम को शहर पहुंचे थे। यहां आने के बाद उन्होंने सूर्य मंदिर में भाजपा के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के साथ बैठक की थी। भाजपा ने जमशेदपुर में एक लाख नए सदस्य और पांच हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे।

नए सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता।

मिस्ड कॉल से बन सकते सदस्य

 महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सदस्य बनने के लिए कोई भी व्यक्ति को टॉल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्डकॉल देना है। इसके लिए पर्चा व पत्रक भी छापा गया है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर भरवाकर सदस्यता दिलाएंगे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर किया गया है। इस मौके पर जमशेदपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ि‍ट्रवट किया- प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के प्रेरणापुंजडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शत-शत नमन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.