Move to Jagran APP

घाटशिला में मिले 18 पॉजिटिव

घाटशिला प्रखंड में सोमवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में 1054 लोगों की कोरोना जांच की गई। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है..

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 01:11 AM (IST)
घाटशिला में मिले 18 पॉजिटिव
घाटशिला में मिले 18 पॉजिटिव

संसू, घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में सोमवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में 1054 लोगों की कोरोना जांच की गई। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे जांच कराएं और जांच अभियान में सहयोग करें।

prime article banner

चाकुलिया में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में व्यापक कोविड-19 जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत पूरे प्रखंड में बनाए गए 26 केंद्रों पर कुल 1022 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1010 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट तथा 12 लोगों की आरटी पीसीआर टेस्ट के माध्यम से की गई। रैपिड टेस्ट में कुल 5 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें दो चाकुलिया के गौडपाड़ा, दो बालिदुमा तथा एक सिमदी पंचायत के किशोरीपुर गांव का निवासी हैं। गौड पाड़ा निवासी कोरोना पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी लोगों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।

भगत सिंह की जिदगी से प्रेरणा ले युवा : शहर के नया बाजार स्थित भारतीय पेट्रोल पंप चौक के समीप महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को उनकी जयंती के अवसर पर किया गया। भगत विचार परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी हंसानंद महाराज एवं अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर स्वामी हंसानंद ने कहा कि भगत सिंह की पूरी जिदगी देश के प्रति समर्पित थी। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। कार्यक्रम को नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित लोधा, आरएसएस के विभाग गौ सेवा प्रमुख लक्ष्मी नारायण दास, विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव महतो, भाजपा नेता दिनेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अभाविप के रोहित शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन अमन दास ने किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, सुरेश सिंह, साधन मल्लिक, स्नेहाशीष मोदक, किशन मोदक, राम महतो, लक्ष्मण सिंह, गणेश महतो, हिमांशु दास, सुमन दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाइक से गिर कर एक जख्मी : बहरागोड़ा प्रखंड के शासन गमरिया एनएच 18 पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सीएची बहरागोड़ा ला कर भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के डमजुडी गांव निवासी प्रवीर दंडपाठ अपनी बाइक से बहरागोड़ा बा•ार आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बहरागोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णेंदु घोष का निधन : वरिष्ठ पत्रकार कृष्णेंदु घोष का सोमवार पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार की रात लगभग साढ़े तीन बजे आकस्मिक निधन हो गया। मौके की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र समेत पूर्वी सिंहभूम में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान बहरागोड़ा प्रखंड के पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखाप्। उनके पुत्र सैकत घोष ने बताया कि पिताजी का दो तीन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। रविवार को सांस लेने में परेशानी होने पर मेदिनीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद समाचार पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानन्द गोस्वामी, विधायक समीर महंती ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बहरागोड़ा के नए प्रखंड भवन का उद्घाटन : बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय नव निर्मित भवन का सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्या एलिश मंडी, प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ,उपप्रमुख रूमा रानी दुबे व सीओ हीरा कुमार की उपस्थिति में बीडीओ राजेश कुमार साहू ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रखंड और अंचल के कर्मचारी मौजूद थे।

सिख यूथ फेडरेशन ने मनाई भगत सिंह की जयंती : घाटशिला के दाहीगोड़ा में सोमवार को सिख यूथ फेडरेशन ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सिख यूथ फेडरेशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, सूर्य मंदिर विकास परिषद, रूपेश दुबे, सिद्धार्थ प्रसाद, विजय पांडेय, भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के रविशंकर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, विमल कालिंदी समेत अन्य लोगों को कोरोना वारियर्स के रूप में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर सिख यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, विश्वनाथ दंडपात, रंजीत ठाकुर, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, वीरेंद्र सिंह, विजय पांडेय, बंटू सिंह, सुब्रतो दास, सुरेश महाली समेत कई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.