Coronavirus saraikela News : सरायकेला- खरसावां जिले में मिले 16 और कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 390
Coronavirus saraikela News. कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला खरसावां जिले में शुक्रवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
जमशेदपुर, जासं। कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला खरसावां जिले में शुक्रवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 200 हो गई है। उपायुक्त ए डोड्डे ने बताया कि जिले मे अब तक संक्रमित हुए सभी व्यक्तियों की संख्या 390 हो गई है जिसमें 186 कोरोना को मात देते हुए पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि चांडिल से 04, सरायकेला प्रखंड से 01, राजनगर प्रखंड से 04, गम्हरिया से 02 और आदित्यपुर से 05 कोरोना संक्रमित शुक्रवार को मिले। जिन 16 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है, उनमें 03 महिला तथा 13 पुरुष हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 21 साल से 51 साल के बीच है। इन लोगों का सैंपल 01 से 07 अगस्त के बीच लिया गया।
कोरोना अपडेट
- जिले में जांच किए गए सैम्पल की संख्या (RTPCR /ट्रू नेट ) - 11195
- निगेटिव पाए गए सैम्पल की संख्या- 10195
- पॉजिटिव पाए गए सैंपल की संख्या- 390
- संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या- 186
- संक्रमण से मृत्यु - 04
- जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या - 200
- अप्राप्त परिणाम की संख्या - 601
- शुक्रवार को संग्रह की गई सैंपल की संख्या - 204
- जिले में प्रखंड स्तरीय क्वॉरंटाइन सेंटर की संख्या - 08
- क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों की संख्या (सभी) - 00